Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

एलपीजी सब्सिडी 1 जून से सीधे बैंक खातों में

Updated on Thursday, May 30, 2013 14:45 PM IST

नई दिल्ली: रसोई गैस (एलपीजी) ग्राहकों को सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजने की सरकार की महत्वकांक्षी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना 1 जून से शुरू हो रही है। पहले चरण में 18 जिलों में शुरू हो रही इस योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के साथ ही संबंधित ग्राहक के बैंक खाते में बतौर सब्सिडी 435 रुपये पहुंच जाएगें।

योजना 20 जिलों में शुरू की जानी थी लेकिन दो जिलों कर्नाटक के मैसूर तथा हिमाचल प्रदेश के मंडी में विधानसभा तथा संसदीय उपचुनावों के कारण वहां इसे एक महीने के लिए टाल दिया गया है।

पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली 1 जून को अपने गृह राज्य कर्नाटक के तुमुकर में जबकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री पानाबाका लक्ष्मी अपने गृह राज्य आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में इसकी शुरुआत करेंगी।

सूत्रों ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद उत्तरी गोवा तथा पुडुचरी जैसे 18 जिलों के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर रिफिल के लिए हर बार बुक कराने पर 435 रुपये मिलेंगे।

इसके बाद इन उपभोक्ताओं को बाजार भाव पर सिलेंडर खरीदना होगा। दिल्ली में सब्सिडीयुक्त 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव 410.50 रुपये है। बाजार भाव इसका दोगुना होगा।

सरकार की इस साल के अंत तक इस योजना को देश के अन्य भागों में शुरू करने की योजना है लेकिन पहले वह इन 20 जिलों के नतीजे देखना चाहती है। 20 जिलों में बड़े पैमाने पर आधार संख्या का काम होने के कारण इनका चयन किया गया है।

इन 18 जिलों में एलपीजी खपत करने वाले 89 प्रतिशत लोगों के पास आधार संख्या है। जिनके पास आधार संख्या नहीं है, सरकार उन्हें इसे हासिल करने के लिए तीन महीने का समय देगी और इसे उनके बैंक खाते से जोड़ेगी जहां पैसा सीधे भेजा जाएगा।

तीन महीने यानी सितंबर से केवल उन्हीं ग्राहकों को नकद सब्सिडी मिलेगी जिनके पास आधार तथा उससे जुड़ा बैंक खाता होगा। शेष को एलपीजी सिलेंडर बाजार भाव पर खरीदना होगा।

सरकार को इस योजना के देश भर में क्रियान्वित होने पर 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये की एलपीजी सब्सिडी बचत की उम्मीद है। सरकार ने जनवरी में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना शुरू किए जाने की घोषणा की थी। इसके तहत सरकार पेंशन तथा छात्रवृत्ति समेत अन्य सरकारी लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में भेज रही है।

इस योजना के अंतर्गत अब एलपीजी को शामिल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सब्सिडी सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना है।

फिलहाल उपभोक्ता एक साल में 14.2 किलो के 9 एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने के हकदार हैं। जिन 18 जिलों में एलपीजी के लिए डीबीटी योजना शुरू की जा रही है, उनमें आंध्र प्रदेश के अनंतपुर, चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, हैदराबाद तथा रंगा रेड्डी, दमन दीव में दीव, उत्तरी गोवा, हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर, हमीरपुर तथा उना, कर्नाटक के तुमुकर, केरल के पथनमथिता तथा वायनाड, महाराष्ट्र में वर्धा, पुडुचेरी, पंजाब में एसबीएस नगर (नवाशहर) तथा मध्य प्रदेश में पूर्वी निमार (खंडवा) तथा मध्य प्रदेश में हरदा जिला शामिल हैं। मंडी तथा मैसूर में 1 जुलाई से योजना शुरू होगी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X