Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में विमानन क्षेत्र में कैरियर पर विशेष सत्र आयोजित

Updated on Sunday, December 08, 2024 07:23 AM IST

छात्राओं ने जाने पायलट बनने और ड्रोन तकनीक के रहस्य

 

बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए विमानन क्षेत्र में कैरियर विकल्पों पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में बीएए प्रशिक्षण (भारत) के निदेशक और एविएशन करियर परामर्श केंद्र के विशेषज्ञ श्री लक्ष्य काबरा ने विमानन क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने पायलट बनने, ड्रोन उड़ाने, और विमानन क्षेत्र में अन्य संभावनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। श्री काबरा ने यह भी बताया कि भारत को वर्तमान में कितने पायलटों की आवश्यकता है और पायलट बनने के लिए आवश्यक योग्यता और शैक्षणिक मानकों को लेकर प्रचलित भ्रांतियों का निवारण किया।

छात्राओं ने सत्र के दौरान अपने प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया और विमानन क्षेत्र में कैरियर के विभिन्न पहलुओं को लेकर उत्सुकता दिखाई।

विद्यालय प्रबंधक डॉ. एम. कस्तूरी ने श्री काबरा सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने छात्राओं को विमानन क्षेत्र के कैरियर विकल्पों पर गहन और प्रेरणादायक जानकारी दी। उन्होंने आशा जताई कि उनका मार्गदर्शन छात्राओं को अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने और आधुनिक कैरियर विकल्पों की संभावनाओं को समझने में सहायक सिद्ध होगा।

 प्रभारी प्राचार्या श्रीमती अचला वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि इस तरह के सत्र न केवल छात्राओं के लिए प्रेरणादायक हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें सही दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भावना भार्गव ने किया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X