बी के बी आई एच ई की वॉलीबॉल की टीम ने बी के बी आई ई टी में आयोजित क्वाज़ार 2024 में सर्वोत्तम सफल प्रदर्शन कर के प्रथम स्थान प्राप्त किया | टीम ने बी ए प्रथम वर्ष के छात्र अमित की कप्तानी में अपनी प्रतिद्वंदी टीम को 3-2 से हरा कर विजेता की ट्रॉफी अपने खाते में दर्ज करी | क्वाज़ार एक वार्षिक खेलकूद सम्मलेन है जिसे बी के बी आई ई टी द्वारा आयोजित किया जाता है | इस तीन दिवसीय सत्र में अनेकों खेल सम्मिलित थे, जिनमें कई अन्य टीमों ने भाग लिया | टीम झुंझुनू , जयपुर, पिलानी तथा अन्य कई क्षेत्रों से भाग लेने के लिए आई थी | वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में कुल १० टीमों ने भाग लिया जिन्हे पीछे छोड़ कर बी के बी आई एच ई प्रथम स्थान पर रही | टीम कोच श्री प्रवीण शर्मा ने टीम को बधाई देते हुए बताया कि सतत अभ्यास से टीम ने अपने कौशल को सुधार कर अपना स्थान पक्का किया है |संस्था के निदेशक डॉ एस एम प्रसन्ना कुमार और जी एम कमर्शियल श्री के के पारीक ने प्रथम आने वाली बी के बी आई एच ई की टीम को बधाई दी | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विपिन कुमार ने भी छात्रों के उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि सभी को खेलों के महत्व को समझना चाहिए | खेलों से अपने ध्यान को एकाग्र करने में मदद मिलती है तथा टीम भावना से आपसी सहयोग की भावना भी बढती है | प्रत्येक बच्चे को किसी न किसी खेल में जरूर भाग लेना चाहिए ताकि उस से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास हो सके |