पिलानी बीके बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चल रहे वार्षिक खेल-महोत्सव क्वाज़ार-2024 का समापन हुआ। इस महोत्सव के दौरान बीकेबीआईईटी के साथ दिल्ली-जयपुर के संस्थानों और स्कूलों की कई टीमों ने हिस्सा लिया और बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी।
खेल प्रभारी बुलचंद कटारिया ने बताया कि क्रिकेट के फाइनल राउंड में बरासिया कॉलेज सूरजगढ़ ने बीकेबीआईईटी पिलानी को 8 रन से हराकर जीत हासिल की । वहीं शाम को हुए बास्केटबॉल फाइनल में सीनियर क्लब पिलानी ने एसबीके कॉलेज जैसलमेर को हराकर जीत हासिल की, कबड्डी बॉयज फाइनल में जिम गेराज पिलानी ने मोरवा अकैडमी को हराकर जीत हासिल की, वॉलीबॉल के फाइनल में बीकेबीआईएचई ने बीकेबीआईईटी पिलानी को हराया, फुटबॉल फाइनल में वेंकी दिल्ली कॉलेज ने जयपुर क्लब एलिट को हराया, बैडमिंटन बॉयज एंड गर्ल्स फाइनल में झुंझुनू अकादमी ने बीकेबीआईईटी को हराया, टेबल टेनिस बॉयज फाइनल में बीकेबीआईईटी-ए ने बीकेबीआईईटी-बी टीम को हराया वहीं गर्ल्स टेबल टेनिस मैच में बीकेबीआईईटी-बी टीम ने बीकेबीआईईटी-ए को हराकर जीत हासिल की । अंत में विजेता टीमों को मुख्य अतिथि बीकेबीआईईटी निदेशक डॉ.एस. एम. प्रसन्न कुमार, जी.एम. कमर्शियल के. के. पारीक व प्रिंसिपल अनिल कुमार शर्मा ने विजेताओं और कार्यक्रम छात्र प्रभारियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । ओवरऑल क्वासर-2024 चैंपियनशिप बीकेबीआईईटी ने जीती ।
कार्यक्रम के अंतर्गत फैकल्टी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें नाइट वॉरियर्स टीम जिसके कप्तान मनोज कुमार सैनी और ड्रैगन राइडर्स के कप्तान रमेश जांगिड़ थे । दोनों टीमों के बीच में मैच हुआ जिसमें ड्रैगन राइडर्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की कर विनिंग ट्रॉफी पर कब्जा किया, जिसमें बेस्ट बल्लेबाजी का मनोज कुमार सैनी और बेस्ट बोलिंग का अवार्ड नचिकेत ने हासिल किया ।