बिरला बालिका विद्यापीठ. पिलानी की छात्राओं ने 25 नवंबर से 30 नवंबर 2024 तक गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में आयोजित 68वीं SGFI राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में अनुप्रिया मिश्रा, यक्षी कुल्हाड़ी, इच्छा और आशी गुप्ता ने आईपीएससी की राष्ट्रीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय टीम में विद्यालय की छात्राओं का चयन और उनका प्रदर्शन एक बड़ी उपलब्धि है।
विद्यालय मैनेजर डॉ. एम. कस्तूरी ने इस अवसर पर कहा कि छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना उनके अथक प्रयास और समर्पण को साबित करता है। प्रभारी प्राचार्या श्रीमती अचला वर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं का राष्ट्रीय टीम में खेलना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की l विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी छात्राओं और उनके प्रशिक्षकों को उनकी मेहनत और योगदान के लिए बधाई दी।