Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

टेक्नॉलॉजी

More News

सीएसआईआर-सीरी ने आईआईएसएफ-2024 में किया स्वदेशी एलईडी तकनीक का प्रदर्शन

Updated on Monday, December 02, 2024 14:47 PM IST

विकसित भारत@2047 के लिए फ्रंटियर टेक्नोलॉजी में हुआ शामिल

 

आईआईटी-गुवाहाटी में चल रहा है विज्ञान महोत्‍सव 'आईआईएसएफ-2024

 

पिलानी 2 दिसंबर - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी में चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ-2024) के दौरान, सीएसआईआर-सीरी ने अपनी स्वदेशी एलईडी तकनीक का प्रदर्शन किया, जो ‘प्रदर्शन और प्रकाश प्रौद्योगिकी’ के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी विकास है और भविष्‍य में मील का पत्थर साबित होगी। सीरी का यह नवाचार विज्ञान महोत्सव की थीम, "विकसित भारत@2047 के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नए फ्रंटियर" के अनुरूप है और 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियानों के माध्यम से भारत की आत्मनिर्भरता मजबूती प्रदान करता है।

 

संस्‍थान के वैज्ञानिकों डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मनीष मैथ्यू, श्री अशोक चौहान, डॉ. सुचंदन पाल के नेतृत्‍व में सीएसआईआर-सीरी की समर्पित तकनीकी जनशक्ति द्वारा विकसित की गई इस तकनीक ने एलईडी निर्माण और अनुप्रयोगों में एक बेंचमार्क स्थापित किया है जिससे भविष्‍य में कई औद्योगिक और उपभोक्ता नवाचारों का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

मीडिया तथा महोत्‍सव में उपस्थित गणमान्‍य लोगों से चर्चा करते हुए संस्‍थान के निदेशक डॉ पी सी पंचारिया ने कहा कि भारत में स्वदेशी एलईडी तकनीक विकसित करने में कई तकनीकी चुनौतियों को दूर करना शामिल है जैसे सामग्री संबंधी चुनौतियाँ, फेब्रिकेशन प्रक्रिया, पैकेजिंग और एकीकरण, परीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण और लागत को कम रखना। उन्‍होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए स्‍वदेशी एलईडी का विकास किया है।

 

गौरतलब है कि यह स्वदेशी एलईडी कम बिजली की खपत करने के साथ-साथ ऑटोमोबाइल उद्योग, चिकित्सा उपकरणों, कृषि अनुप्रयोगों, संचार प्रौद्योगिकियों तथा प्रतिरक्षा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहायक होगी। आईआईएसएफ-2024 के दौरान, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, और उद्योग जगत के प्रमुख लोगों ने इस तकनीक की सराहना की है। यह स्वदेशी विकास वैश्विक एलईडी बाजार में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
व्रोज़ार्ट और लाल10 ने AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम फैशनOS किया लॉन्च

: व्रोज़ार्ट और लाल10 ने AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम फैशनOS किया लॉन्च

एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

: एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली बैटरी – जानिए इसका कमाल

: स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली बैटरी – जानिए इसका कमाल

प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही सतत विकास की कुंजी : हरिभाऊ बागड़े

: प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही सतत विकास की कुंजी : हरिभाऊ बागड़े

सीएसआईआर-सीरी में दो दिवसीय पेटेंट फाइलिंग गोष्‍ठी का आयोजन संपन्‍न

: सीएसआईआर-सीरी में दो दिवसीय पेटेंट फाइलिंग गोष्‍ठी का आयोजन संपन्‍न

बिट्स पिलानी में बीटीटीआई के स्टूडेंट्स ने लिया तकनीकी प्रशिक्षण

: बिट्स पिलानी में बीटीटीआई के स्टूडेंट्स ने लिया तकनीकी प्रशिक्षण

बीकेबीआईईटी में सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला स्वर संगम का उद्घाटन

: बीकेबीआईईटी में सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला स्वर संगम का उद्घाटन

: "स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस" विषय पर बिरला शिशु विहार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

द हिन्दू स्टेप ओलंपियाड में 136 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

: द हिन्दू स्टेप ओलंपियाड में 136 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

बीकेबीआईईटी में

: बीकेबीआईईटी में "आईईटीई छात्र दिवस" मनाया

X