हरिद्वार : राज्य सरकार द्वारा चलाई गई बालिका शिक्षा प्रोत्साहन मुफ्त साइकिल योजना के तहत रमसा के अन्तर्गत राजकीय कन्या इण्टर कालेज रूड़की में छात्राओं को साइकिल चैक वितरित किये गये। इस मौके पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार बालिका शिक्षा उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत् है। बालिकाओं हेतु सरकार ने निःशुल्क शिक्षा, रोड़वेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा के साथ ही अब छात्राओं को साइकिल भी दी जा रही है। इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्य द्वारा नगर विधायक को कई समस्याओं से भी अवगत कराया गया।