पिलानी - बीके बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में वार्षिक खेल उत्सव क्वाजर-2024 का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो.बिजय कुमार राउत बिट्स पिलानी और संस्थान निदेशक डॉ.एस एम प्रसन्न कुमार व जीएम कमर्शियल के के पारीक ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कार्यक्रम छात्र प्रभारी साहिल भारद्वाज ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना दिलाने के लिए प्रतिज्ञा दिलवाई । उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा क्वासर टी-शर्ट का अनावरण किया तत्पश्चात गणेश वंदना, विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी का प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया ।
खेल प्रभारी बुलचंद कटारिया और शुभम भड़िया ने बताया कि हर वर्ष की तरह कार्यक्रम इंटर कॉलेज है जिसमें आरकेजेके बरासिया कॉलेज सूरजगढ़, वेंकी कॉलेज दिल्ली, एमएसआई कॉलेज दिल्ली, आर्य कॉलेज जयपुर, गुरु द्रोणाचार्य अकादमी चिड़ावा, बिट्स पिलानी, मैशी कॉलेज दिल्ली, एसबीके कॉलेज जैसलमेर तथा झुंझुनू अकादमी टीमें भाग लेगी ।
क्वाजर-2024 के अंतर्गत विभिन्न मनोरंजन, ज्ञानवर्धक, तकनीकी एवं खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्रिकेट, वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, टेबल टेनिस, पावर लिफ्टिंग आदि स्पर्धाएं मुख्य रहेगी । उद्घाटन अवसर पर बीकेबीआईईटी संस्थान प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार शर्मा, बीटीटीआई प्राचार्य मनोज गौड़, कैप्टन जेपी सिंह और सभी शिक्षक गण व विद्यार्थी मौजूद रहे ।