Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

टेक्नॉलॉजी

More News

सीएसआईआर-सीरी में राष्‍ट्रीय विज्ञान सम्‍मेलन ‘वेदा-2024’ का शुभारंभ

Updated on Wednesday, November 20, 2024 09:08 AM IST

तीन-दिवसीय विज्ञान सम्‍मेलन में वैज्ञानिकों द्वारा निर्वात इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स पर शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण

पिलानी, 19 नवंबर – केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी), पिलानी में वैक्यूम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं अनुप्रयोगों में उभरते रुझानों (VEDA-2024) विषय पर आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ हुआ। वैक्यूम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज एंड एप्लिकेशंस सोसाइटी (VEDAS), बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे विज्ञान सम्मेलन में अनुसंधान एवं विकास (R&D) और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षाविद भी शामिल हुए।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्‍य अतिथि डॉ पी हनुमंत राव, महानिदेशक, सोसाइटी ऑफ अप्‍लाइड माइक्रोवेव इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इंजीनियरिंग रिसर्च (समीर) ने कहा कि
वेदा (VEDA) माइक्रोवेव ट्यूबों के सक्रिय और नवीन अनुसंधान के लिए एक अग्रणी एवं प्रभावशाली मंच बन गया है, जो वैक्यूम इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों और उनके अनुप्रयोगों में सैद्धांतिक और तकनीकी विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ पी सी पंचारिया, निदेशक, सीएसआईआर-सीरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का औपचारिक स्वागत किया संस्थान में वेक्यूम इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में किए जा रहे प्रमुख शोध कार्यों से अवगत कराया। सबसे ऊपर की थे सोसायटी के अध्यक्ष डॉ एस के दत्ता ने भी संबोधित किया

कार्यक्रम के संयोजक डॉ एस के घोष, मुख्य वैज्ञानिक ने विज्ञान सम्मेलन वेदा-2024 की रूपरेखा से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में वैक्यूम इलेक्ट्रॉन उपकरणों, प्रणालियों और अनुप्रयोगों के वर्तमान और भविष्य के रुझानों पर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं द्वारा रोचक प्रस्तुतीकरण और व्याख्यान दिए जा रहे हैं। इसके अलावा विषय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा, की-नोट व्‍याख्‍यान दिए जाएंगे।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में डॉ ललित कुमार, पूर्व निदेशक, डीआरडीओ-एमटीआरडीस, बेंगलुरु और श्री आर के गुप्ता, पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर-सीरी को वेदा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ मनपूर्णा महतो, सहायक प्रोफेसर आईआईटी-पटना तथा श्री साकेत खांडेकर, वैज्ञानिक-एफ, डीआरडीओ-एमटीआरडीसी को वेदा मिड कैरियर अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ गौरव सिंह बघेल, सहायक प्रोफेसर, एनआईटी-सिलचर को पद्मभूषण डॉ अमरजीत सिंह युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान किया गया।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन वेदा 2024 की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

वेदा-2024 सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शोध एवं विकास के साथ-साथ शिक्षा और उद्योग जगत में नवीनतम विकास और नए शोध विचारों को आगे बढ़ाना है।

Have something to say? Post your comment
व्रोज़ार्ट और लाल10 ने AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम फैशनOS किया लॉन्च

: व्रोज़ार्ट और लाल10 ने AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम फैशनOS किया लॉन्च

एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

: एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली बैटरी – जानिए इसका कमाल

: स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली बैटरी – जानिए इसका कमाल

प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही सतत विकास की कुंजी : हरिभाऊ बागड़े

: प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही सतत विकास की कुंजी : हरिभाऊ बागड़े

सीएसआईआर-सीरी में दो दिवसीय पेटेंट फाइलिंग गोष्‍ठी का आयोजन संपन्‍न

: सीएसआईआर-सीरी में दो दिवसीय पेटेंट फाइलिंग गोष्‍ठी का आयोजन संपन्‍न

बिट्स पिलानी में बीटीटीआई के स्टूडेंट्स ने लिया तकनीकी प्रशिक्षण

: बिट्स पिलानी में बीटीटीआई के स्टूडेंट्स ने लिया तकनीकी प्रशिक्षण

बीकेबीआईईटी में सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला स्वर संगम का उद्घाटन

: बीकेबीआईईटी में सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला स्वर संगम का उद्घाटन

: "स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस" विषय पर बिरला शिशु विहार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

द हिन्दू स्टेप ओलंपियाड में 136 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

: द हिन्दू स्टेप ओलंपियाड में 136 स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

बीकेबीआईईटी में

: बीकेबीआईईटी में "आईईटीई छात्र दिवस" मनाया

X