अल्मोड़ा - जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि आगामी 26 मई से 05 जून, 2013 तक कुमाऊॅ रजिमेंटल सेन्टर रानीखेत में भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधीशासी अभियन्ता जल संस्थान रानीखेत, अधीशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड रानीखेत, मण्डल अभियन्ता दूरसंचार रानीखेत, मुख्य अधीशासी अधिकारी छावनी परिषद रानीखेत, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा एवं जिला सूचना अधिकारी को अपने स्तर से आवश्यक व्यवस्थायें समय से करने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में आगामी 13 मई को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के कार्यालय में एक आवश्यक बैठक प्रातः 11.00 बजे आहूत की गयी है। इस बैठक में सम्बन्धित सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।