नई दिल्लीः मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में सचिव श्री अनिल गोस्वामी को गृह मंत्रालय में श्री राज कुमार सिंह के स्थान पर गृह सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से 2 वर्ष के लिए होगी।
श्री अनिल गोस्वामी को गृह सचिव का पद संभालने तक, तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में सचिव के स्तर और वेतन मान पर विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।