Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कम आय के जांच के आदेश

Updated on Friday, April 26, 2013 22:26 PM IST

देहरादून : गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति सुभाष कुमार ने लीज पर दी गई 5556 एकड़ भूमि की आमदनी मात्र 10 करोड़ रुपये मिलने के मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष आडिटर जनरल (एजी) आडिट रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है। विश्वविद्यालय के मुख्य महाप्रबंधक फार्म द्वारा बताया गया कि विश्वविद्यालय के पास 2400 हेक्टेयर भूमि है। इसमें से 2000 हेक्टेयर भूमि (5556 एकड़) तीन वर्षो के लिए लीज पर दिया गया है। फार्म के 357 हेक्टेयर भूमि पर विश्वविद्यालय द्वारा बीज उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। कुलपति सुभाष कुमार ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि 5556 एकड़ भूमि में कभी 10 करोड़, कभी 9 करोड़ और कभी 9.5 करोड़ रुपये की ही आमदनी हुई है। यह भूमि किसी निजी संस्था की होती तो अरबों की आमदनी होती। उन्होंने इस बात पर भी एतराज जताया कि फार्म का आडिट एजी द्वारा मात्र एक बार ही कराया गया है। उन्होंने वर्षवार आडिट कराने के निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए। कुलपति ने कम आय होने की जांच के लिए एक समिति गठित की है। इसमें अधिष्ठाता कृषि अध्यक्ष, मृदा विज्ञान विभाग से एक प्राध्यापक, सस्य विज्ञान से एक प्राध्यापक, ऊधमसिंह नगर के अधिशासी अभियंता कृषि, मुख्य कृषि अधिकारी, उप वित्त नियंत्रक सदस्य होंगे। समिति सभी पहलुओं पर विचार कर एक माह में संस्तुति कुलपति को देगी। कुलपति ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में विश्वविद्यालय की 5556 एकड़ भूमि को लीज पर न दिया जाय। आय को कोई और स्रोत तलाश किया जाय। श्री कुमार ने फार्म के स्थलीय भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय की जमीन पर अनधिकृत कब्जा पाया। उन्होंने निदेशक प्रशासन को मई के पहले सप्ताह में फार्म का सीमांकन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आवासों के निर्माण और मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करने के लिए कहा। छात्रावासों, प्रयोगशालाओं, कार्यालयों, चहार दीवारी आदि के निर्माण के लिए स्पेशल प्लान असिस्टेंस से मांग की जाय।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X