मुंबई (अनिल बेदाग): ऊर्जावान डांस ट्रैक्स के बाद, थम्मा के निर्माताओं ने अब दिल को छू जाने वाला प्रेम गीत “रहें ना रहें हम” पेश किया है। इस भावनात्मक धुन को गाया है सौम्यदीप सरकार ने, जबकि संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने इसे सुरों में ढाला है। इसके गहरे और अर्थपूर्ण बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने।