Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

स्वानंद किरकिरे का नाटक खोलेगा बॉलीवुड का असली चेहरा

Updated on Thursday, October 02, 2025 10:36 AM IST

फिरोज़ जाहिद खान कर रहे हैं ‘बेला मेरी जान’ नाटक का निर्देशन
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग): मुंबई यूनिवर्सिटी के कलीना कैंपस में जल्द ही रंगमंच का एक खास आयोजन होने जा रहा है। इस मंचन में दर्शक देखेंगे मशहूर लेखक और गीतकार स्वानंद किरकिरे का लिखा नाटक ‘बेला मेरी जान’, जिसका निर्देशन कर रहे हैं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़े रंग निर्देशक फिरोज़ जाहिद खान।
 
आर्यन खान की चर्चित वेब सीरीज़ के बाद यह नाटक भी फिल्म इंडस्ट्री का एक नया और कड़वा सच सामने लाने जा रहा है। किरकिरे की यह प्रस्तुति उन संघर्षों और कीमतों को उजागर करेगी, जो कोई व्यक्ति बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए चुकाता है।
 
निर्देशक फिरोज़ जाहिद खान का कहना है, “स्वानंद जी का लिखा यह नाटक बेहद शानदार है। इतने बड़े लेखक के काम को मंच पर उतारना मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है।”
‘बेला मेरी जान’ एक संगीतमय डांस-ड्रामा है, जिसकी पृष्ठभूमि मुंबई की चकाचौंध से भरी गलियों में रची गई है। यह कहानी है राम वर्मा, एक चालाक जासूस की, जो एक युवती की लापता बहन उज्ज्वला को खोजने के मिशन पर निकलता है। तलाश उसे बार, गलियों और फिल्मी चमक-धमक की दुनिया तक ले जाती है, जहां उज्ज्वला अब “बेला” नाम की नक़ाबपोश गायिका बन चुकी है। गैंगस्टरों, बार डांसर्स, फिल्मी सितारों और सपने देखने वालों के बीच बुनी गई यह कथा हास्य, रोमांच और भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरी हुई है।
 
फिरोज़ जाहिद खान कहते हैं, “यह नाटक फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत दिखाता है। अक्सर लोग दूसरों को देखकर स्टार बनने का सपना पाल लेते हैं और गलत चंगुल में फंसकर भटक जाते हैं। यही हमने इस नाटक में दिखाने की कोशिश की है।”
 
यह नाटक 27, 28 और 29 सितंबर को शाम 7 बजे मुंबई यूनिवर्सिटी के कलीना कैंपस में मंचित होगा। टीम और कलाकारों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। निर्देशक को विश्वास है कि दर्शक इस नाटक को खूब सराहेंगे।
 
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X