Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

कुणाल कपूर और मौनी रॉय की आवाज़ के साथ जीवंत होगा ‘महायोद्धा राम’

Updated on Saturday, October 04, 2025 10:46 AM IST

 
3 डी एनिमेशन फिल्म ‘महायोद्धा राम’ 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में
 
मुंबई (अनिल बेदाग): कॉन्टिलो पिक्चर्स और इल्युजन रीऐलिटी स्टूडियो की बहुप्रतीक्षित 3डी एनिमेशन फिल्म ‘महायोद्धा राम’ का नया पोस्टर दशहरे के अवसर पर जारी किया गया। यह फिल्म भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित है और 17 अक्टूबर, दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
 
फिल्म में बॉलीवुड सितारों ने अपने स्वर से एनिमेटेड किरदारों को जीवंत बना दिया है। कुणाल कपूर ने श्रीराम, जिम्मी शेरगिल ने लक्ष्मण, मौनी रॉय ने सीता और मुकेश ऋषि ने हनुमान को आवाज़ दी है। खलनायक की पहचान रखने वाले गुलशन ग्रोवर रावण के रूप में सुनाई देंगे, वहीं वरिष्ठ कलाकार रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की दमदार आवाज़ देंगे। इसके अलावा रामायण के अन्य पात्रों को भी मशहूर कलाकारों की आवाज़ से सजाया गया है।
 
फिल्म के निर्माता और कॉन्टिलो पिक्चर्स के सीईओ अभिमन्यु सिंह ने कहा—“प्रभु श्रीराम को लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जानते हैं, लेकिन वे एक महान योद्धा भी थे। ‘महायोद्धा राम’ के जरिए हम उनके इस अद्वितीय स्वरूप को दर्शकों के सामने ला रहे हैं। चूंकि श्रीराम केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक हैं, इसलिए हमने इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ करने का निर्णय लिया है।”
 
‘महायोद्धा राम’ रामायण की कथा को एक नए अंदाज़ और आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत करती है, जिससे दर्शक श्रीराम के जीवन और उनकी गाथा को और नजदीक से महसूस कर पाएंगे।
 
इस फिल्म का निर्देशन रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले समीर शर्मा ने लिखा है, जबकि संवाद वरुण ग्रोवर और राहुल पटेल के हैं। गीत जावेद अख्तर के शब्दों से सजे हैं और आदेश श्रीवास्तव ने संगीत दिया है। बैकग्राउंड स्कोर सौवीक चक्रवर्ती ने तैयार किया है। फिल्म का वितरण सिनेपोलिस इंडिया द्वारा किया जाएगा। ‘महायोद्धा राम’ इस दिवाली 3डी में हिन्दी और तेलुगु भाषाओं में विश्वभर में रिलीज़ की जाएगी।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X