Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

रानी मुखर्जी बनीं साइबर जागरूकता की आवाज़

Updated on Saturday, October 04, 2025 10:45 AM IST

 
मर्दानी 3 की शूटिंग से सीधे पहुँची साइबर अभियान में
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 को राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित साइबर अवेयरनेस मंथ 2025 के शुभारंभ में शिरकत की। महिला-प्रधान हिट फ्रेंचाइज़ी मर्दानी में एक सशक्त पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुकीं रानी ने इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव इक़बाल सिंह चहल (आई पी एस) के साथ मंच साझा किया।
 
कार्यक्रम के दौरान रानी ने महिलाओं और बच्चों पर बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर गंभीर चिंता जताई और महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल की सराहना करते हुए उन्हें "अनसुने नायक" कहा, जो डिजिटल दुनिया को सुरक्षित बनाने में निरंतर जुटे हैं।
 
अपने संबोधन में रानी मुखर्जी ने कहा, “साइबर अवेयरनेस मंथ के उद्घाटन का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद सम्मानजनक है। फिल्मों में मैंने अक्सर अन्याय से लड़ने वाले किरदार निभाए हैं और आज यहाँ खड़े होकर मुझे लगता है कि वह सफर कहीं न कहीं हकीकत से जुड़ जाता है। दरअसल, मैं मर्दानी 3 की शूटिंग से सीधे यहाँ पहुँची हूँ, इसलिए यह क्षण बेहद खास है।”
 
उन्होंने कहा कि आज के समय में साइबर अपराध हमारे घरों के भीतर खामोशी से पनप रहे हैं। “एक महिला और माँ होने के नाते मैं जानती हूँ कि जागरूकता कितनी ज़रूरी है। जब परिवार सतर्क रहते हैं और जानते हैं कि मदद कहाँ से मिलेगी, तभी वास्तविक सुरक्षा संभव है।”
 
रानी ने आगे राज्य सरकार की हेल्पलाइन (1930 और 1945) पर विशेष जोर दिया। उनके अनुसार ये नंबर नागरिकों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहे हैं। “एक कलाकार के रूप में मैं कहानियों को पर्दे पर जीवंत करती हूँ, लेकिन एक नागरिक और माँ होने के नाते मैं चाहती हूँ कि कोई भी बच्चा या महिला अकेले डर का सामना न करे।”
 
अपने भाषण के अंत में रानी ने सभी से सतर्क रहने, आवाज़ उठाने और एक सुरक्षित डिजिटल समाज बनाने के संकल्प में भागीदार बनने की अपील की।
 
रानी मुखर्जी अब अपनी अगली फिल्म मर्दानी 3 में दिखाई देंगी, जो यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी है और अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी।
 
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X