Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

“हाय जिंदगी” ट्रेलर लॉन्च: पुरुष अधिकारों पर नई बहस छेड़ेगी फिल्म

Updated on Thursday, October 09, 2025 12:30 PM IST

 
फिल्म “हाय जिंदगी” का ट्रेलर लॉन्च, 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
 
मुंबई (अनिल बेदाग): निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल और निर्देशक अजय राम की बहुचर्चित फिल्म “हाय जिंदगी” का दमदार ट्रेलर मुंबई में भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया गया। सत्य घटनाओं से प्रेरित और एक ज्वलंत सामाजिक मुद्दे को छूती यह फिल्म 31 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
सी.आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मथुरा में की गई है। इसमें गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी, और ऋषभ शर्मा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निर्माता और निर्देशक के साथ फिल्म के प्रमुख कलाकारों के अलावा संगीतकार आदित्य राज शर्मा, गीतकार जमील अहमद और कोरियोग्राफर रवि अखाड़े भी मौजूद थे।
 
ट्रेलर में एक दिलचस्प दृश्य दिखाया गया है, जहां एक युवक पुलिस स्टेशन में पहुंचकर शिकायत करता है कि चार लड़कियों ने उसका शारीरिक शोषण किया है। पुलिसकर्मी हंसते हुए प्रतिक्रिया देते हैं, “ओ तेरी, ये कब से होने लगा?” ट्रेलर के अंत में एक किरदार कहता है — “पुरुषों की सुरक्षा के लिए भी कोई एक्ट होना चाहिए।”
 
निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल, जो पेशे से वकील भी हैं, ने कहा कि जब भारत सरकार ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू की, तो उन्होंने इसका गहन अध्ययन किया और पाया कि इसमें कुछ कमियाँ हैं। उनका कहना है, “कानून सबके लिए समान होना चाहिए — चाहे वह किसी भी लिंग का हो।”
 
उन्होंने आगे बताया कि सितंबर 2025 में पूर्व मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई थी कि वयस्क पुरुष पीड़ितों के पास यौन उत्पीड़न के मामलों में कोई कानूनी उपाय नहीं है। उन्होंने कहा था कि बीएनएस ने इस असमानता को खत्म करने का एक अहम मौका गंवा दिया। (सौजन्य: लाइव लॉ)
 
सुनील अग्रवाल ने कहा, “मैं इस फिल्म के ज़रिए पुरुषों के हक़ में एक आवाज़ उठाना चाहता हूँ। अगर कोई पुरुष प्रताड़ना झेलता है, तो उसके पास शिकायत का अधिकार क्यों नहीं? समाज में पुरुष भी घरेलू हिंसा के शिकार हो रहे हैं। अब समय है कि या तो कानून में बदलाव किया जाए या पुरुषों की सुरक्षा के लिए नया एक्ट बनाया जाए।”
 
निर्देशक अजय राम ने बताया कि इस फिल्म की कहानी साल 2017 में लिखी गई थी, जिसे सुनील अग्रवाल ने नए कानूनों के अनुरूप अपडेट किया है। फिल्म में कुल चार गीत हैं, जिनमें “कान्हा की मुरली बाजे” को राजनंदनी शर्मा और आदित्य राज शर्मा ने खूबसूरती से गाया है। टीम ने हाल ही में अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म “सीआरएफ स्टूडियोज” भी लॉन्च किया है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X