Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

भजन सम्राट अनुप जलोटा का मिशन 500, नई आवाज़ों को मिलेगा मंच

Updated on Thursday, September 25, 2025 11:18 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : पद्मश्री से सम्मानित भजन सम्राट अनुप जलोटा ने अपने नए संगीत लेबल @officialanupjalota की शुरुआत यूट्यूब पर की है। इस पहल का उद्देश्य भक्ति संगीत की दुनिया में 500 नई आवाज़ों को अवसर और मार्गदर्शन देना है। लेबल की शुरुआत "मेरे कृष्ण" गीत की रिलीज़ के साथ हुई, जो अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है।
 
लॉन्च अवसर पर जलोटा जी ने भावुक होकर कहा, "पिछले 63 वर्षों से मैं गा रहा हूँ और अब तक 7 से 8 हज़ार लाइव कॉन्सर्ट पूरे कर चुका हूँ। मेरे श्रोताओं, सनातन धर्म और भारत ने मुझे मेरी कल्पना से कहीं अधिक दिया है।"
 
उन्होंने आगे बताया, "अब जीवन के इस नए पड़ाव पर मेरा लक्ष्य है 500 आध्यात्मिक गायकों को प्रशिक्षित करना, जो भारत की संस्कृति और भक्ति की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। यह लेबल सिर्फ़ एक मंच नहीं, बल्कि एक परिवार होगा, जहाँ समर्पित आवाज़ों को चमकने और भक्ति की लौ को पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रखने का अवसर मिलेगा।"
 
गायिका करिश्मा बच्छाव ने इसे अपने जीवन का अनमोल अनुभव बताते हुए कहा कि मिशन 500 तक पहुँचना अनुप जी की कृपा और मार्गदर्शन से संभव हुआ। दो साल के कठोर अभ्यास ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है।
 
वीडियो डायरेक्टर अजय जैन और संजुक्ता जैन ने बताया कि करिश्मा की यात्रा बेहद प्रेरणादायी रही। अनुप जी की शिष्या होने के नाते उन्होंने कठिन मेहनत से अपनी प्रतिभा साबित की। उन्होंने कहा – “असम में वृंदावन जैसे पवित्र स्थल पर शूटिंग करना हमारे लिए सौभाग्य की बात थी।”
 
महाराष्ट्र के विधायक संतोष सांबरे ने कहा कि अनुप जलोटा जी का यह प्रयास हिंदुस्तानी संस्कृति और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार की दिशा में सराहनीय कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार से हर संभव सहयोग मिलेगा।
 
गीतकार विनय विश्वकर्मा और संगीतकार रोहित सिंहा ने बताया कि "मेरे कृष्ण" की रचना में गहरी मेहनत और समर्पण शामिल है। उनके अनुसार, मिशन 500 का हिस्सा बनना और विश्वभर के कलाकारों के साथ काम करना एक अद्भुत अवसर है।
 
यह पहल सिर्फ़ एक संगीत लेबल नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य है 500 नए भजन गायकों को सामने लाना और भारत के भक्ति संगीत को वैश्विक मंच तक पहुँचाना।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X