मुंबई - अरुण गोविल का नाम भगवान राम के किरदार के साथ ऐसा जुड़ा है, जिसे भारतीय दर्शकों की कई पीढ़ियां आज भी बेहद सम्मान और भावनाओं के साथ याद करती हैं। अब यही लोकप्रिय चेहरा बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग लेकिन उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाला है। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ से अरुण गोविल का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता राजा दशरथ के शाही अवतार में दिखाई दे रहे हैं।