अपनी बेबाक शख्सियत, बोल्ड अंदाज और वायरल मौजूदगी से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार खुशी मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में चल रही खबरों के मुताबिक, उन्हें आगामी रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ के लिए संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक न तो खुशी और न ही शो के मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि हुई है।