Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 जुलाई को होगी रिलीज

Updated on Friday, July 17, 2026 21:53 PM IST

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसा

रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म ‘दिल दीवाना हो गया’ 31 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ग्रांडवे प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता इश्पॉल सिंह चावला हैं, जिन्होंने अपनी पहली हिंदी फ़िल्म में तीन नए कलाकारों को मौका देकर अलग सोच का परिचय दिया है। फिल्म को एक साफ-सुथरी रोमांटिक फैमिली ड्रामा के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसे हर उम्र का दर्शक अपने परिवार के साथ देख सकता है।

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला का कहना है कि वे फिल्मों को हमेशा एक आम दर्शक की नजर से देखते हैं और ‘दिल दीवाना हो गया’ का निर्माण भी उसी सोच के साथ किया है। उनका मानना है कि किसी भी फिल्म की असली ताकत बड़े सितारे नहीं, बल्कि उसकी मजबूत कहानी, मधुर संगीत और अच्छे कलाकार होते हैं। यही वजह रही कि उन्होंने उन्हीं कलाकारों का चयन किया जो अपने-अपने किरदारों के लिए सबसे उपयुक्त थे। उन्होंने नए निर्देशक राजीव शामलाल सोनी पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि उन्होंने फिल्म के निर्देशन में 100 प्रतिशत मेहनत की है। चावला के अनुसार, संगीतकार विष्णु नारायण ने फिल्म को शानदार संगीत दिया है। फिल्म में कुल पांच गीत हैं, जो बेहद मधुर बने हैं और उन्हें विश्वास है कि ये गीत दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के सभी सहायक कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है और पूरी टीम ने पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ काम किया है।

हाल ही में मुंबई में फिल्म का प्रोमो और म्यूजिक लॉन्च आयोजित किया गया, जहां मीडिया और आमंत्रित मेहमानों को फिल्म की पहली झलक दिखाई गई। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए प्रोमो और गीतों को पहली ही झलक में मीडिया और दर्शकों ने खूब सराहा, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई।

फिल्म का निर्देशन राजीव शामलाल सोनी ने किया है। यह उनकी पहली फीचर फिल्म है, हालांकि इससे पहले वे कई प्रमुख मनोरंजन चैनलों के लिए सफल टीवी धारावाहिकों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और मनाली की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है।

फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसके जरिए तीन नए कलाकार बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री काजल चौहान इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं, जबकि भानूज सूद और शुभकरण भोपाल भी अपनी पहली हिंदी फीचर फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आएंगे।

काजल चौहान ने कहा कि टेलीविजन में वर्षों तक काम करने के बाद बड़े पर्दे पर कदम रखना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने निर्माता इश्पॉल सिंह चावला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक नई अभिनेत्री पर विश्वास जताकर उन्हें यह अवसर दिया। काजल ने यह भी कहा कि फिल्म के सभी कलाकारों ने 100 प्रतिशत समर्पण के साथ काम किया है, जिसका असर पर्दे पर साफ दिखाई देगा।

भानूज सूद, जिन्होंने इससे पहले कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया है, ने कहा कि ‘दिल दीवाना हो गया’ उनकी पहली फीचर फिल्म है। उन्होंने निर्माता का धन्यवाद करते हुए कहा कि नए कलाकारों को इतना बड़ा अवसर मिलना उनके लिए बेहद खास है और पूरी टीम ने पूरी ईमानदारी से फिल्म के लिए मेहनत की है।

मनाली निवासी शुभकरण भोपाल ने बताया कि जब निर्देशक राजीव शामलाल सोनी ने उन्हें कहानी सुनाई और बताया कि फिल्म की शूटिंग मनाली और मुंबई में होगी, तो उन्होंने बिना देर किए फिल्म के लिए हामी भर दी। उन्होंने कहा कि अपने शहर में शूटिंग होने से उनका परिवार भी उन्हें काम करते हुए देख सका, जो उनके लिए जीवन भर याद रहने वाला अनुभव है। शुभकरण ने भी कहा कि फिल्म के सभी कलाकारों और तकनीकी टीम ने पूरी लगन के साथ काम किया है।

फिल्म में मुश्ताक खान, अरुण बक्शी, राजू खेर, बृज गोपाल, मेहुल बुच, गरिमा अग्रवाल, अंजलि गुप्ता और दिव्या द्विवेदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

निर्माता के अनुसार ‘दिल दीवाना हो गया’ एक ऐसी पारिवारिक फिल्म है, जिसे मां अपने बेटे के साथ, पिता अपनी बेटी के साथ, दादा-दादी और नाना-नानी अपने पोते-पोतियों के साथ, या दोस्त एक-दूसरे के साथ बैठकर देख सकते हैं।

फिल्म का ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर जे.बी. पिक्चर्स के करण भाटिया कर रहे हैं। नई स्टारकास्ट, मजबूत कहानी, मधुर संगीत, खूबसूरत लोकेशनों और पारिवारिक मनोरंजन के साथ ‘दिल दीवाना हो गया’ अब 31 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच पहुंचेगी।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X