Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

‘दिल दीवाना हो गया’ के गीतों ने बढ़ाई फिल्म की धड़कन

Updated on Friday, August 21, 2026 10:30 AM IST

 
किसी भी रोमांटिक फिल्म की सबसे बड़ी पहचान उसका संगीत होता है। जब गीत कहानी के किरदारों की भावनाओं को आवाज़ देते हैं, तो वे केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए बन जाते हैं। ऐसी ही मधुर और दिल को छू लेने वाली धुनों के साथ ग्रैंडवे प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म ‘दिल दीवाना हो गया’ का म्यूजिक एल्बम अब सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो चुका है। रिलीज के साथ ही फिल्म का टाइटल ट्रैक श्रोताओं की जुबां पर चढ़ने लगा है और सोशल मीडिया पर भी इसे भरपूर सराहना मिल रही है।
 
फिल्म के सभी पांच गीत अब स्पॉटीफाई, एप्पल म्यूजिक, जियोसावन, गाना, हंगामा म्यूजिक, आईट्यून्स सहित सभी प्रमुख डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। संगीत प्रेमियों का उत्साह इस बात से भी साफ झलकता है कि फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी सकारात्मक प्रतिक्रिया लगातार बढ़ रही है। 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में भानुज सूद, काजल चौहान और शुभकरण भोपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ राजू खेर, मुश्ताक खान, अरुण बख्शी, बृज गोपाल, मेहुल बुच, गरिमा अग्रवाल, अंजलि गुप्ता और दिव्या द्विवेदी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजीव शामलाल सोनी ने किया है।
 
फिल्म के संगीतकार विष्णु नारायण ने एल्बम को प्रेम, परिवार और रिश्तों की भावनाओं से इस तरह सजाया है कि हर गीत कहानी का विस्तार महसूस होता है। पामेला जैन, यूवी , अमित मुटरेजा, विष्णु नारायण और सारिका सिंह की मधुर आवाज़ों ने गीतों को और भी प्रभावशाली बना दिया है। वहीं ऋषि आज़ाद, सनी आसलम और विष्णु नारायण के लिखे बोल दिल की भावनाओं को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं। यही वजह है कि फिल्म का संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं का एक खूबसूरत सफर बनकर सामने आया है।
 
फिल्म की एक और खासियत इसकी भव्य विजुअल प्रस्तुति है। मुंबई और मनाली की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माए गए गीत अपनी शानदार सिनेमैटोग्राफी के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर का एहसास कराते हैं। कई दृश्य ऐसे हैं जिन्हें देखकर दर्शकों को स्विट्जरलैंड की वादियों की याद आ जाती है। मनमोहक प्राकृतिक नज़ारों और आकर्षक फ्रेम्स ने गीतों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया है।
 
निर्माता ईशपॉल सिंह चावला का मानना है कि किसी भी फिल्म का संगीत तभी सफल माना जाता है जब दर्शक सिनेमाघर से निकलने के बाद भी उसे गुनगुनाते रहें। उनकी यही सोच ‘दिल दीवाना हो गया’ के हर गीत में साफ दिखाई देती है। टाइटल ट्रैक को मिल रहा दर्शकों का प्यार इस बात का संकेत है कि फिल्म का संगीत लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल हो रहा है। आज के दौर में जब किसी फिल्म की पहली पहचान अक्सर उसके गीत बनते हैं, तब ‘दिल दीवाना हो गया’ का संगीत उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। मधुर धुनें, अर्थपूर्ण बोल और शानदार प्रस्तुति इस एल्बम को खास बनाते हैं। अब दर्शकों की निगाहें 31 जुलाई पर टिकी हैं, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी और संगीत के साथ अपनी भावनात्मक कहानी से भी दिल जीतने की कोशिश करेगी।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X