Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार

Updated on Sunday, September 06, 2026 10:15 AM IST

 
छुट्टियों के सीजन में जब हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘स्पाइडर-मैन’ जैसी बड़ी रिलीज सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी ओर खींच रही हो, ऐसे में नए कलाकारों से सजी एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म का मजबूती से अपनी जगह बनाए रखना किसी उपलब्धि से कम नहीं। ग्रैंडवे प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्माता ईशपॉल सिंह चावला की ‘दिल दीवाना हो गया’ ने इसी चुनौती के बीच दर्शकों का दिल जीतते हुए सफलतापूर्वक दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर लिया है। पंजाब, दिल्ली-यूपी और मुंबई सहित कई क्षेत्रों में फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
 
सबसे खास बात यह है कि बड़े हॉलीवुड मनोरंजन और छुट्टियों के माहौल के बीच भी ‘दिल दीवाना हो गया’ ने अपनी अलग पहचान कायम की है। फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में देशभर के 192 सिनेमाघरों में दस्तक दी। नए कलाकारों को लेकर बनी फिल्म के लिए इतने बड़े स्तर पर रिलीज और उसके बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया निश्चित तौर पर उत्साह बढ़ाने वाली है।
 
फिल्म की कहानी, मधुर संगीत, खूबसूरत लोकेशन्स और पारिवारिक भावनाओं ने दर्शकों के साथ अपना जुड़ाव बनाया है। यही वजह है कि फिल्म को खासकर फैमिली ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों ने फिल्म के भावनात्मक पहलुओं और इसके मनोरंजक ट्रीटमेंट की भी सराहना की है। फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों को लॉन्च करना और उन्हें लेकर किसी फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करना आसान नहीं माना जाता। ऐसे में निर्माता ईशपॉल सिंह चावला की कोशिश उल्लेखनीय है। उन्होंने न सिर्फ नए चेहरों को अवसर दिया, बल्कि एक ऐसी कहानी पर भरोसा किया जिसमें रोमांस, रिश्ते, भावनाएं और पारिवारिक मनोरंजन का संतुलन देखने को मिलता है।
 
ईशपॉल सिंह चावला का मानना है कि इंडस्ट्री में नए कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना चाहिए। उनका विश्वास है कि यदि कहानी में दम हो और फिल्म ईमानदारी से बनाई गई हो, तो दर्शक नए कलाकारों को भी खुले दिल से स्वीकार करते हैं। ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिल रही प्रतिक्रिया इसी सोच को मजबूत करती दिखाई दे रही है। फिल्म की सफलता यह संदेश भी देती है कि बड़े सितारों और बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बीच भी कंटेंट आधारित सिनेमा के लिए दर्शकों के दिल में जगह मौजूद है।
 
एक तरफ जहां ‘स्पाइडर-मैन’ जैसी हॉलीवुड फिल्म दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर ‘दिल दीवाना हो गया’ अपनी कहानी, संगीत और पारिवारिक भावनाओं के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी ‘दिल दीवाना हो गया’ की यह यात्रा नए कलाकारों और छोटे प्रोडक्शन के लिए भी उम्मीद जगाती है। फिल्म ने साबित किया है कि सच्चे दिल से कही गई कहानी, मधुर संगीत और दर्शकों से जुड़ने वाली भावनाएं हों तो फिल्म बिना किसी बड़े स्टारडम के भी अपनी पहचान बना सकती है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X