Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ 

Updated on Wednesday, September 23, 2026 09:13 AM IST

 
साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर
 
साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
 
 
जन्माष्टमी के भक्तिमय माहौल के बीच हेलो सेतु मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम की आवाज में कृष्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’ रिलीज किया है। भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता के सुंदर संगम वाला यह भजन भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्त के प्रेम और समर्पण को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करता है।
भजन को लेकर साधना सरगम कहती हैं, “कृष्ण भक्ति में एक अनोखी मिठास और आध्यात्मिक शांति है। इस भजन को पूरी श्रद्धा और सच्चाई के साथ गाने का प्रयास किया है, ताकि श्रोता भी इसकी आध्यात्मिक अनुभूति से जुड़ सकें।”
 
श्याम राज दत्ता के लिखे बोल और राजिब-मोना के संगीत से सजा यह भजन मन की शुद्धता, ज्ञान, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। इसमें भक्त भगवान से अपने हृदय में वास करने और क्रोध, छल-कपट जैसी नकारात्मक भावनाओं से मुक्ति की प्रार्थना करता है।
 
निर्माता कौशल चौधरी कहते हैं, “यह भजन भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, कर्म, धर्म और ज्ञान के शाश्वत संदेश को खूबसूरती से सामने लाता है। साधना सरगम जी की आवाज ने इसे विशेष आध्यात्मिक गहराई दी है।”
हेलो सेतु प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बने इस भजन के निर्माता कौशल चौधरी, गीतकार श्याम राज दत्ता और संगीतकार राजिब-मोना हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर यह भजन श्रोताओं को भक्ति के साथ आत्मचिंतन और मन की शुद्धता का संदेश देता है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X