चंडीगढ़ - आज वार्ड नंबर 15 में बूथ लेवल एजेंट एवं बूथ स्तर की टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री धीरज गुप्ता द्वारा की गई। इस बैठक में सांसद श्री मनीष तिवारी, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष श्री एच.एस. लक्की, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक लुबाना, उपाध्यक्ष अतिंदर रोबी तथा महासचिव श्री गुड्डू लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।