Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

चण्डीगढ़ नगर निगम और मार्किट एसोसिएशन सेक्टर 22डी के सहयोग से एम एम फैशन मॉल चला रहा है स्वच्छ भारत अभियान

Updated on Friday, May 15, 2026 18:53 PM IST

एम एम फैशन माल ने समर बोनांजा फेस्ट "शॉप मोर-विन मोर" की घोषणा की

15 मई से 31 अगस्त तक चलेगा शॉपिंग फेस्ट

विजेताओं को मिलेगा टाटा कार और घरेलू होम एप्लायंसेज जीतने का मौका 

चण्डीगढ़:--आजकल की शॉपिंग संस्कृति में, ग्राहकों को सिर्फ उत्पाद ही नहीं, बल्कि खरीदारी के अनुभव और लाभ भी चाहिए। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए ब्रांड्स और शॉपिंग मॉल्स 'शॉप मोर-विन मोर' की रणनीति अपनाते हैं। यह एक ऐसी योजना है जहाँ आप जितना अधिक खर्च करते हैं, आपके पुरस्कार या उपहार जीतने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।


इसी कड़ी में चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित प्रमुख शॉपिंग मॉल ने एम एम फैशन माल ने, 2026 में ग्राहकों के लिए शानदार "शॉप मोर विन मोर" समर बोनांजा फेस्ट ऑफर लॉन्च किया है । इस ऑफर का उद्देश्य शॉपिंग के अनुभव को और अधिक रोमांचक बनाना है। जिसकी शुरुआत की विधिवत घोषणा चंडीगढ़ नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने की। इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर बलबीर राज, एम ओ एच इंदरदीप कौर और एरिया पार्षद दमनप्रीत सिंह सहित मार्किट एसोसिएशन सेक्टर 22 डी के प्रधान प्रवीण दुग्गल भी उपस्थित थे।

एम एम फैशन मॉल द्वारा इस दौरान चंडीगढ़ नगर निगम और मार्किट एसोसिएशन सेक्टर 22 डी के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत लोगों को क्लीन और ग्रीन पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। निगम कमिश्नर अमित कुमार, जॉइंट कमिश्नर बलबीर राज और ब्रांड अम्बेसडर "स्वच्छ भारत चंडीगढ़" परवीन दुग्गल ने स्वच्छता का स्लोगन भर कर इसकी शुरुआत की।

इस समर बोनांजा फेस्ट के अंतर्गत 15 मई से 31 अगस्त 2026 तक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को टाटा की कार, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल फ़ोन, इंडक्शन स्टोव सहित अन्य कई घरेलू होम एप्लायंसेज जीतने का मौका मिलेगा।


एम एम फैशन मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल ने बताया कि पहले एक समय था कि जन्माष्टमी- दीवाली त्योहारों के शुभावसर पर ही बाज़ार या शॉप कीपर "शॉप मोर-विन मोर" जैसे फेस्ट आयोजित करते थे। लेकिन अब समय बदल गया है, अब सारा साल ही ऐसे आयोजन किए जा सकते है, ताकि ग्राहक वैल्यू फ़ॉर मनी का आनंद प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि 108 दिन चलने वाले इस महा समर बोनांजा फेस्ट में ग्राहक को एक निश्चित तय राशि जैसे ₹2,000 या उससे अधिक की खरीदारी करने पर एक कूपन मिलेगा, जिससे वो लकी ड्रा या प्रतियोगिता के लिए पात्र हो जाते है।

₹ 2000/- की खरीदारी करने पर ग्राहक ड्रा के प्रतिभागी होंगे, जिसमे टाटा पंच कार के अलावा 7 अन्य घरेलू होम एप्लायंसेज जीतने का मौका मिलेगा। वहीं अगर कस्टमर इस अवधि के दौरान ₹2000/- की मल्टीप्ल शॉपिंग करते हुए ₹50000/- की परचेजिंग करता है, तो उसे गोल्डन कूपन मिलेगा और वो एक अलग ड्रा जिसमे टाटा टियागो कार होगी, उसे जीतने का मौका मिलेगा। साहिल ने बताया कि 31 अगस्त को इस महा फेस्ट की समाप्ति अवसर पर लकी ड्रा निकाल दिया जाएगा।


उन्होंने कस्टमर से अपील की कि आएँ और इस "शॉप मोर विन मोर" समर बोनांजा फेस्ट का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि जितना अधिक आप खरीदारी करेंगे, आपको उतने ही अधिक कूपन या पॉइंट्स मिलेंगे, जिससे जीतने के अवसर बढ़ जाते हैं। छोटे से कूपन के बदले में आप एक बड़ी और कीमती वस्तु जीत सकते हैं। आमतौर पर यह त्योहारों या विशेष अवसरों पर आयोजित किया जाता है, जो शॉपिंग के अनुभव को मजेदार बनाता है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X