Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

सिटी ब्यूटीफुल में अशोका ट्री से लड़ी जाएगी ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध लड़ाई

Updated on Saturday, May 16, 2026 15:36 PM IST

सर्वप्रेम फाउंडेशन व प्रयोग फाउंडेशन ने सेक्टर-29 स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम


विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता से दिखाई प्रतिभा


चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता अभियान चला रही सर्वप्रेम फाउंडेशन तथा प्रयोग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में गर्वमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर 29 में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अशोका ट्री के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध अभियान को नया मोड़ दिया गया। इस अभियान में 200 से अधिक स्कूली बच्चे शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान डॉ.रोमिका वढ़ेरा ने बताया कि किस तरह से हैडफोन, ईयर फोन उनकी सुनने की शक्ति को कम कर रहे हैं। बच्चे अक्सर बुलेट से पटाखे बजाकर कैसे किसी व्यक्ति के लिए दुविधा पैदा करते हैं।

ध्वनि प्रदूषण से कैसे लड़ता है अशोका ट्री

अशोक का पेड़ अपनी घनी पत्तियों और लंबी संरचना के कारण एक प्राकृतिक ध्वनि अवरोधक (साउंड बैरियर) की तरह काम करता है। यह ध्वनि तरंगों को सोखकर और उन्हें विक्षेपित कर के शोर के स्तर को 64 डी.बी. से नीचे लाने में मदद करता है। इसकी घनी, लंबी और मोटी पत्तियां ध्वनि तरंगों को अपने अंदर सोख लेती हैं, जिससे शोर का स्तर कम हो जाता है। सडक़ों के किनारे या घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अशोक के पेड़ों की कई कतारें लगाई जाती हैं, जिन्हें 'ग्रीन मफलर' कहा जाता है। यह यातायात के शोर को लोगों तक पहुँचने से रोकता है।


सर्वप्रेम फाउंडेशन के प्रतनिधि एवं विषय विशेषज्ञ संजय ओझा ने विद्यार्थियों को बताया कि ध्वनि प्रदूषण भी अपराध की श्रेणी में आता है। परीक्षा के दिनों में बच्चे डायल 112 तथा अन्य माध्यमों से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करवा सकते हैं।


सर्वप्रेम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.प्रेम ओझा ने विद्यार्थियों से ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध सवाल पूछकर उन्हे विषय के बारे में गहन जानकारी प्रदान की और विद्यार्थियों को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए प्रेरित किया। सही जवाब देने वाले बच्चों को मौके पर ही सम्मानित किया गया। ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध स्कूल में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आलिया, खुशी व सिमरन तथा भाषण प्रतियोगिता में तिवांशी,सिमरन तथा रामया ने प्रथम तीन स्थान हासिल किए। पूर्व पार्षद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला ने विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि सर्वप्रेम फाउंडेशन तथा प्रयोग फाउंडेशन की तरफ से किया जा रहा प्रयास बेहद सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त प्रिंसिपल आराधना ओझा ने विद्यार्थियों को ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के लिए शपथ दिलाई। स्कूल प्रिसिपल मंजुला खन्ना ने इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नया विषय है। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। दोनों संस्थाओं ने स्कूल परिसर में अशोका ट्री भी लगाए गए। इस अवसर पर सर्वप्रेम फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ.अशोक वढेरा, फायर अवेयनेस एंड सेफ्टी एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष जसजोत सिंह, प्रयोग फाउंडेशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष नितेश महाजन,प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल, स्कूल कोआर्डिनेटर नीरू शर्मा, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन सेक्टर 27 के सचिव नरेश गौतम, भारत विकास परिषद ईस्ट वन की अध्यक्ष नीलम गुप्ता, समाज सेवी डेजी महाजन समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X