चंडीगढ़ - वुमानी (Womanii) द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में होटल सिटी हार्ट प्रीमियम, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में एक खूबसूरत और यादगार कार्यक्रम “Dance Pe Chance With Your Mom” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मदर्स डे को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं कोरियोग्राफर प्रीति सोढ़ी, जिन्होंने मां और बच्चों के साथ मिलकर शानदार डांस मूव्स करवाए। मस्ती, संगीत और भावनाओं से भरे इस आयोजन में महिलाओं ने खूब आनंद लिया और अपने परिवार के साथ खूबसूरत पल साझा किए।
इस दौरान कई fun games और interactive activities भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां और बच्चों के रिश्ते को और खूबसूरत एवं मजबूत बनाना था।
वुमानी की फाउंडर्स कंचन गुप्ता और लवलीन धालीवाल ने कहा कि, “मां केवल एक रिश्ता नहीं बल्कि जीवन की सबसे बड़ी ताकत और सबसे खूबसूरत एहसास होती है। Mother’s Day सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि मां के प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है।”
इस अवसर पर पंचकूला लेडीज़ क्लब की प्रेजिडेंट शारदा कठपालिया भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने Womanii की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने और परिवार के साथ quality time बिताने का सुंदर माध्यम हैं।
कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं और बच्चों ने डांस, म्यूजिक और गेम्स के साथ इस खास दिन को यादगार बनाया। पूरे आयोजन में उत्साह, प्यार और अपनापन देखने को मिला।