Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

Updated on Sunday, May 17, 2026 19:48 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सैनी अग्र समाज के 5143वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

देश की आजादी से लेकर आर्थिक मजबूती तक अग्र समाज अग्रिम पंक्ति में रहा: मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा सरकार महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं का कर रही अनुसरण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र समाज स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत उत्तर भारत के राज्यों से आए हुए अग्र समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप गोयल की शानदार आयोजन के लिए प्रशंसा की।
 
पंजाब में सत्ता नहीं सेवा का अवसर दें: नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राजधानी चंडीगढ़ में एक बार फिर से पंजाब सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश की शौर्य, समृद्धि की भूमि रहा है। पंजाब नंबर एक का राज्य रहा है। राजनीतिक इच्छा शक्ति के कारण पंजाब को इसका खामियाजा भुगताना पड़ा है। गलत नीतियां, अव्यवस्था के कारण व्यापार, उद्योग और पंजाब के युवाओं को नुकसान झेलना पड़ा है। भाजपा की राजनीति राष्ट्रवाद व सुशासन पर आधारित है। हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने कई योजनाओं पर काम किया है। पश्चिम बंगाल, असम के चुनाव परिणामों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है। पंजाब के लोगों को अब बयानबाजी नहीं परिणाम, वादे नहीं काम, राजनीति नहीं विकास चाहिए।  पंजाब में भी व्यापारियों व उद्यमियों के लिए वहीं विकास दृष्टि लेकर आना चाहते हैं जो हरियाणा व अन्य राज्यों में लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों से अपील की कि वह सुशासन के लिए पंजाब की धरती पर भी कमल खिलाने का संकल्प लें।


मुख्यमंत्री नायब सैनी कहा कि महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक व प्रेरणादायी हैं। अग्र समाज के लोगों का बुद्धिमता व कौशल के क्षेत्र में कोई मुकाबला नहीं है। यह महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के आंदोलन में अग्र समाज की भूमिका अहम रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज ने हर दौर में राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा है। देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में अग्र समाज के लोग हमेशा प्रथम पंक्ति में खड़े रहे हैं।
 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया, एक ईंट के सिद्धांत से समाज को आत्मनिर्भता तथा सहयोग का मार्ग दिखाया है। महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप तथा आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने व्यापारी वर्ग को नए अवसर व नई पहचान प्रदान की है।
 
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी विकसित हरियाणा 2047 को आधार बनाकर अपना विजन डाक्यूमेंट जारी किया है। नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फूयूचर का गठन किया गया है। हरियाणा राज्य की स्टार्टअप नीति लागू की है। इससे नई स्टरार्टप संस्कृति विकसित हुई है। हरियाणा आज देश के चौथे बड़े राज्य के रूप में खड़ा हुआ है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 2000 करोड़ का फंडस ऑफ फंड बनाया गया है। इसके लिए समर्पित एमएसएमई निदेशालय की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 48 एमएसएमई कलस्टरों में 170 करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। हरियाणा में 48 विभागों में 1100 से अधिक गैर जरूरी नियमों को समाप्त किया है, जिससे व्यापारी वर्ग को राहत मिली है।
 


इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी संपूर्णानंद महाराज ने कहा कि अगर कहीं दान पुण्य और धर्म जीवित है तो केवल अग्र समाज के कारण है। लेकिन आज यहां भी कुरीतियां आ गई हैं। अग्र समाज का इतिहास भी गैरवशाली था भविष्य भी महान है। इसलिए अग्र समाज के लोग बच्चों को अच्छे संस्कार दें।

महाराजा अग्रसेन के जीवन का दृष्टिकोण दिखाता है सही मार्ग: विजय शंकर मेहता

हनुमान परिवार उज्जैन के संस्थापक पंडित विजय शंकर मेहता ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक जीवन में महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों (जैसे- अहिंसा, समाज कल्याण, और समानता) को अपनाने की बेहद जरूरत है। महाराजा अग्रसेन का जीवन हमें सिखाता है कि जो भी व्यक्ति समाज में कुछ अर्जित करता है, उसे समाज और राष्ट्र के हित में जरूर बांटना चाहिए।
 


उन्होंने मूक पशुओं की बलि रोकने का ऐतिहासिक कदम उठाया, जो करुणा का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य को जीवन में अपनों से ही युद्ध (वैचारिक या अन्य) करना पड़े, तो महाराजा अग्रसेन के जीवन का दृष्टिकोण हमें सही मार्ग दिखाता है। महाराजा अग्रसेन के जीवन पर पांच महाशक्तियों (श्री राम, श्री कृष्ण, शिव-पार्वती, हनुमान और माता लक्ष्मी) का गहरा प्रभाव है। उन्होंने कहा कि महाभारत के युद्ध में पांडवों को विजय दिलवाने में महाराजा अग्रसेन की भूमिका अहम रही है।

यह रहे उपस्थित:
अग्र समाज के स्थापना दिवस समारोह में श्री श्री 108 तपोनिष्ट अग्निहोत्री संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, प्रदीप गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष आनंद सिंघला, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, जगमोहन गर्ग, प्रदीप बंसल, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, चंडीगढ़ के पूर्व मेयर अनूप गुप्ता, तेजेंद्र गुप्ता (टोनी), विश्व हिंदू पषिद के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश जैन, नवीन गर्ग, दिल्ली के प्रतिनिधि नरेश ऐरन, सुनील मित्तल, पंजाब के अनुज अग्रवाल समेत कई गणामन्य मौजूद थे।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X