चंडीगढ़, 12 मई 2026: एंजल पब्लिक स्मार्ट स्कूल, बहलाना, चंडीगढ़ में मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षिकाओं को आभार स्वरूप एपीएसएस के विशेष मग भेंट किए गए। इस मौके पर अध्यक्ष श्री दविंदर सिंह अरोड़ा भी उपस्थित रहे।
श्री अरोड़ा ने कहा, _"माँ बच्चे की पहली शिक्षिका होती है और हमारी शिक्षिकाएं स्कूल में बच्चों की दूसरी माँ हैं। इनके समर्पण से ही बच्चे संस्कार और शिक्षा दोनों प्राप्त करते हैं।"_
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।