नयी दिल्ली - देश में फिलहाल झुलसाने वाली तेज लू चल रही है, जबकि मानसून को लेकर भी एक बुरी खबर ही है। बहुप्रतीक्षित मानसून के 30 मई को केरल तट पर दस्तक देने के आसार हैं। यही संभावना जताई जा रही है कि आमतौर पर होने वाली मानसून की जोरदार बारिश इस बार देखने को नहीं मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार पहले चरण के मानसून के कमजोर या औसत रहने की संभावना है तथा यह केरल व कर्नाटक के पश्चिमी तट तक सीमित रहेगा। संभावना यही है कि तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश को अपने हिस्से के मानसून के लिये अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही देश के दक्षिणी भाग को झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी।