Hindi English Friday, 20 November 2026
BREAKING
• Dr inder kaur charitable trust organized educational seminar on de addiction and treatment • अक्षय शर्मा बोले - वोट मांगने आए नेताओं से मांगे पिछला हिसाब • चंडीगढ़ में होगा राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन • यूनाइटेड सिख्स ने नेपाल में राहत अभियान के तहत सामुदायिक रसोई संचालित करने वाले परिवारों को वितरित किया मासिक राशन • ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें! • सलमान की मुस्कान और उर्वशी रौतेला की अदाएं • एक्शन, इमोशन और बदले का खौफनाक खेल! ‘सुल्तान मिर्जा’ लेकर आ रहे हैं बड़ा सिनेमाई धमाका • इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ • पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा पर जश्न, नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में निकली रैली • मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक में समाज सेवा के कई अहम फैसले

पंजाब

More News

अक्षय शर्मा बोले - वोट मांगने आए नेताओं से मांगे पिछला हिसाब

Updated on Thursday, November 19, 2026 13:59 PM IST

बोले- बच्चों के नशे से पीड़ित होने, युवाओं के बेरोजगार रहने और घरों में पानी न आने पर नेताओं ने क्यों नहीं ली सुध; वोट काम और सोच देखकर डालें, बेचकर नहीं

अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा युवा नेता अक्षय शर्मा ने लोगों से अपील की है कि जब भी कोई नेता उनसे वोट मांगने आए तो उससे जरूर सवाल करें कि वह पिछले साढ़े चार साल कहां था। चुनाव के आखिरी दो महीनों में आकर बड़े-बड़े वादे करने वाले नेताओं से उनके पिछले कार्यकाल का हिसाब मांगना जनता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि असली नेता वही है जो चुनाव से पहले और जीतने के बाद भी लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझे और उनके हल के लिए काम करे।

अक्षय शर्मा वार्ड नंबर 16 के रामबली चौक में विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इलाके के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा।

अक्षय शर्मा ने कहा कि जब इलाके के बच्चे नशे की चपेट में आ रहे थे, युवा बेरोजगार थे, घरों में पानी की समस्या थी और परिवार आर्थिक व सामाजिक परेशानियों से जूझ रहे थे, तब ये नेता कहां थे? आज चुनाव नजदीक आते ही वही लोग इलाके को सुधारने, बच्चों का भविष्य संवारने और स्कूल-कॉलेज बनाने के वादे लेकर पहुंच रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि लोगों में अपने नेताओं से सवाल पूछने की हिम्मत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खुद लोगों के साथ खड़े होकर नेताओं से उनके कामों का हिसाब मांगेंगे, चाहे वह किसी भी पार्टी का नेता हो।

उन्होंने कहा कि उनके लिए हल्का उत्तरी के लोग केवल वोटर नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं। लोगों की समस्याएं उनकी अपनी समस्याएं हैं। पिछले ढाई वर्षों से उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए हैं। आगे भी शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों की मदद के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

अक्षय ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल बड़े-बड़े वादे करना नहीं, बल्कि आम परिवारों की रोजमर्रा की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना होना चाहिए। जब किसी इलाके में सीवरेज की समस्या हो, कूड़ा नहीं उठता हो या घरों में पानी नहीं पहुंचता हो तो सबसे पहले इन बुनियादी जरूरतों पर बात होनी चाहिए। मंदिर-मस्जिद और दूसरी बड़ी बातों से पहले लोगों के घरों की समस्याओं का समाधान जरूरी है। घरों के हालात सुधरेंगे तभी इलाके की तरक्की संभव है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि चुनाव के समय किसी के बहकावे में न आएं और न ही अपना वोट बेचें। वोट डालते समय उम्मीदवार के काम, उसकी सोच और जनता के प्रति उसके व्यवहार को जरूर परखें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना वोट पैसों के बदले दिया, वे कभी तरक्की की राह पर आगे नहीं बढ़ पाए। जनता को अपने वोट की ताकत पहचाननी होगी और सोच-समझकर अपने भविष्य का फैसला करना होगा।

Have something to say? Post your comment
Dr inder kaur charitable trust organized educational seminar on de addiction and treatment

: Dr inder kaur charitable trust organized educational seminar on de addiction and treatment

मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक में समाज सेवा के कई अहम फैसले

: मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक में समाज सेवा के कई अहम फैसले

अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन

: अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन

इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ मोहाली से उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान

: इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ मोहाली से उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान

ग्लिटरेटी – पारिवारिक उत्सव में दिवाली की धूम, पीरमुच्छल्ला-ढकोली के सैकड़ों परिवारों ने लिया हिस्सा

: ग्लिटरेटी – पारिवारिक उत्सव में दिवाली की धूम, पीरमुच्छल्ला-ढकोली के सैकड़ों परिवारों ने लिया हिस्सा

नाईपर मोहाली ने 'प्राकृतिक उत्पादों पर शोध में बदलाव: पारंपरिक ज्ञान को AI और ML के साथ जोड़ना' विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया

: नाईपर मोहाली ने 'प्राकृतिक उत्पादों पर शोध में बदलाव: पारंपरिक ज्ञान को AI और ML के साथ जोड़ना' विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका ने उत्साह और टीम भावना के साथ मनाया 12वां वार्षिक दिवस

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका ने उत्साह और टीम भावना के साथ मनाया 12वां वार्षिक दिवस

नशे की लत भविष्य की संभावनाओं को बर्बाद कर देती है - रमेश अग्रवाल

: नशे की लत भविष्य की संभावनाओं को बर्बाद कर देती है - रमेश अग्रवाल

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब

: पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

X