Hindi English Wednesday, 18 November 2026
BREAKING
• पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा पर जश्न, नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में निकली रैली • मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक में समाज सेवा के कई अहम फैसले • अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन • सीएससीए के मिड टाउन चैप्टर की नई टीम ने संभाला कार्यभार, प्रकाश ढिल्लों बनीं चैप्टर हेड • आप सरकार द्वारा डी.एन. टी. समाज की जनगणना न कर इस समाज के साथ किया गया कुठाराघात: लखा राम लालका • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना • टाई चंडीगढ़ ने टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग 2026 के 7वें संस्करण की घोषणा की • फेस्टिव सीजन में हॉरर का महातांडव! ‘झाड़फूँक’ ने OTT पर मचाया डर का धमाका • हॉरर क्वीन अदा शर्मा की ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका! • नील नितिन मुकेश और कशिका कपूर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने मचाई धूम, ‘कास्ट’ का टीज़र देगा नया सरप्राइज!

पंजाब

More News

मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक में समाज सेवा के कई अहम फैसले

Updated on Tuesday, November 17, 2026 21:17 PM IST

जरूरतमंद विद्यार्थियों और अकेले रह रहे बुजुर्गों की मदद करेगा संगठन

मोहाली: मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग शेरोन फेलोशिप चर्च, सेक्टर-78, मोहाली में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी बावा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।

बैठक के दौरान समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी बावा ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि यदि समाज के ऐसे बच्चे जो अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और अचानक उनके परिवार में कोई आर्थिक, पारिवारिक या अन्य परेशानी आ जाती है, तो मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सभी सदस्य मिलकर उन बच्चों और उनके परिवारों की मदद करेंगे, ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी परिस्थिति में प्रभावित न हो।

इसके साथ ही मसीह समाज में ऐसे बुजुर्ग, जो अकेले रहते हैं और जिनकी देखभाल तथा सहायता करने वाला कोई नहीं है, उनकी मदद के लिए भी संगठन के सभी सदस्य मिल-जुलकर आगे आएंगे। संस्था जरूरतमंद बुजुर्गों को हर संभव सहयोग और सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगी।

सन्नी बावा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत बनाना ही नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़े होकर मानवता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

बैठक में आगामी क्रिसमस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समारोह को यादगार और सफल बनाने के लिए योजनाओं एवं तैयारियों पर विचार- विमर्श किया गया।

अंत में सन्नी बावा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समाज सेवा के कार्यों में एकजुट होकर योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर एम जॉनसन, एडवोकेट साहिल, एडवोकेट नोएल वी लाल और पास्टर अब्राहम सहित पास्टर रोबिन कौशल भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन

: अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन

इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ मोहाली से उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान

: इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ मोहाली से उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान

ग्लिटरेटी – पारिवारिक उत्सव में दिवाली की धूम, पीरमुच्छल्ला-ढकोली के सैकड़ों परिवारों ने लिया हिस्सा

: ग्लिटरेटी – पारिवारिक उत्सव में दिवाली की धूम, पीरमुच्छल्ला-ढकोली के सैकड़ों परिवारों ने लिया हिस्सा

नाईपर मोहाली ने 'प्राकृतिक उत्पादों पर शोध में बदलाव: पारंपरिक ज्ञान को AI और ML के साथ जोड़ना' विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया

: नाईपर मोहाली ने 'प्राकृतिक उत्पादों पर शोध में बदलाव: पारंपरिक ज्ञान को AI और ML के साथ जोड़ना' विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका ने उत्साह और टीम भावना के साथ मनाया 12वां वार्षिक दिवस

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका ने उत्साह और टीम भावना के साथ मनाया 12वां वार्षिक दिवस

नशे की लत भविष्य की संभावनाओं को बर्बाद कर देती है - रमेश अग्रवाल

: नशे की लत भविष्य की संभावनाओं को बर्बाद कर देती है - रमेश अग्रवाल

पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब

: पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

X