पिलानी, 28 जुलाई, सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में 21 से 25 जुलाई 2025 तक ‘ एक दिन वैज्ञानिक के रूप में’ कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम देशभर की सभी सीएसआईआर प्रयोगशालाओं में समान रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को देश के वैज्ञानिक अनुसंधान के वास्तविक वातावरण से परिचित कराना तथा विज्ञान के प्रति उनमें रुचि और समझ विकसित करना है।