Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

जल्द आएगा बोल्ड और बेबाक टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’

Updated on Monday, July 28, 2025 09:37 AM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : प्राइम वीडियो, जो भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन है, ने आज अपने अपकमिंग ओरिजिनल टॉक शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल के प्रोडक्शन की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। इस शो की होस्ट और हेड काजोल और ट्विंकल खन्ना हैं, जो अपने दमदार और दिलचस्प अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ये बोल्ड, बेबाक और मजेदार टॉक शो जल्द ही प्रीमियर होगा, जिसे बनिजेय एशिया प्रोड्यूस कर रहा है।
 
बॉलीवुड के बड़े सितारों और इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों से सजी गेस्ट लिस्ट के साथ टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल एक ऐसा टॉक शो बनने जा रहा है, जो सबसे ग्लैमरस रेड कार्पेट को भी पीछे छोड़ देगा। यह शो बोल्ड, शानदार और बिना किसी झिझक के बिल्कुल अनफिल्टर्ड अंदाज में आपके सामने होगा, जिसमें दोनों होस्ट्स की जबरदस्त एनर्जी के साथ आपको सबसे दिलचस्प मुद्दों पर उनका बेबाक नजरिया देखने को मिलेगा।
 
प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक ने कहा, “हम टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं — यह एक ऐसा टॉक शो है, जो पहली बार दो सबसे तेज़ और दमदार आवाज़ों के साथ इस जॉनर को नए सिरे से पेश करेगा।" उन्होंने आगे कहा, “गेस्ट लिस्ट में चार्मिंग सेलिब्रिटीज के साथ काजोल और ट्विंकल अपनी खास हाज़िरजवाबी, तड़कते-भड़कते अंदाज़ और बेहतरीन सोच के साथ ऐसी दिलचस्प बातचीत लेकर आएंगी, जो मजेदार, बेबाक और बिना किसी हिचक के होगी। बनिजेय एशिया के साथ मिलकर हम अपने दर्शकों के लिए कुछ ऐसा क्रिएट कर रहे हैं, जो बोल्ड, नया और यादगार साबित होगा।”
 
मृणालिनी जैन, ग्रुप चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर — बनिजेय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया ने कहा, “टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल एक ऐसा शो है, जिसमें बेबाक बातें, साफ-सुथरी राय और बिना झिझक की बातचीत का बोल्ड कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, वो भी इंडिया के सबसे बड़े स्टार्स के साथ।" उन्होंने कहा, “इस शो की जान हैं काजोल और ट्विंकल की दमदार पर्सनालिटी  अलग, निडर और एकदम रियल। उनकी दोस्ती और ज़िंदगी के तजुर्बों से जुड़ी ये बातचीत हंसी, दिलचस्प बातों और हर किसी से जुड़ने वाले मुद्दों से भरी होगी। बनिजेय एशिया में हम हमेशा ऐसे ओरिजिनल फॉर्मेट बनाने की कोशिश करते हैं, जो दर्शकों को बांधे रखें  और इस शो के लिए प्राइम वीडियो से बेहतर पार्टनर नहीं हो सकता था, जिसने इंडिया में अनस्क्रिप्टेड कंटेंट को एक नया मुकाम दिया है।”
 
बने रहिए हमारे साथ, क्योंकि टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल लेकर आ रहा है दुगनी मस्ती, तड़का और ढेर सारे सरप्राइज  सिर्फ प्राइम वीडियो पर।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X