सुमीत कान्त कॉल, दिल्ली के एक मंझे हुए थिएटर आर्टिस्ट हैं, जिनकी अपनी एक शानदार लिगेसी हैं. इनके नाना, येशवंत पेठकर, जो हमारी इंडस्ट्री के जानेमाने डायरेक्टर-प्रोडूसर रहे हैं, जिन्होंने देव आनंद और प्राण जैसे बड़े कलाकारों को ‘आगे-बढ़ो’ और ‘अपराध’ जैसी फिल्मो में ब्रेक दिया था, यहाँ तक की मधुबाला, गीता बाली, आशा भोसले, लता मंगेशकर जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया हैं. और अब सुमीत इसी लिगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं, और अपनी आने वाली फिल्म में एक नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं.