Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर आकाश गोइला की अगली फ़िल्म में दिखेंगी एक्स मिस इंडिया पूजा चोपड़ा

Updated on Sunday, June 10, 2018 19:27 PM IST

पूजा चोपड़ा जल्द ही आकाश गोइला की अगली और एक बेहद ख़ास फ़िल्म में नज़र आयेंगी। आकाश की पिछली फ़िल्म डम डम डमरू को दुनिया भर में ख़ूब वाहवाही मिली थी। इस उभरते हुए निर्देशक ने फ़िल्म में हीरोइन के तौर पर पूजा चोपड़ा को साइन किया है। ग़ौरतलब है कि ये आकाश की पहली डिजिटल फ़ीचर फ़िल्म होगी।

 

इस फ़िल्म के बारे में बात करते हुए आकाश ने कहा, "ये मेरी पहली फ़ीचर फ़िल्म होगी और मेरी पिछली फ़िल्मों की तरह ही इसमें भी एक किस्म का डार्क ह्यूमर देखने को मिलेगा। हमने इस फ़िल्म‌ में पूजा चोपड़ा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर लिया है और हम एक बड़े एक्टर को फ़िल्म में लेने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। यूं तो‌ मैं फिलहाल उस एक्टर के बारे में ज़्यादा कुछ तो नहीं बता सकता, मगर इतना ज़रूर कह सकता हूं कि वो एक जाना-माना नाम है, जो फ़िल्म में ट्रिपल रोल में नज़र आयेंगे। हम फ़िल्म के बाक़ी कास्ट का भी जल्द ही ऐलान करेंगे।"

 

इस फ़िल्म के ज़रिये एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है। साथ ही इसमें रोमांस की झलक भी देखने भी मिलेगी।

 

पूजा चोपड़ा आखिरी बार फ़िल्मी पर्दे पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी स्टारर अय्यारी में नज़र आ ईं थीं। पूजा को एक ही साल में आठ नेशनल और इंटरनेशनल टाइटल्स जीतने के लिए भी जाना जाता है। 

 

इस डिजिटल फ़िल्म के बारे में बात करते हुए पूजा ने‌ कहा, "मैं आकाश को एक अर्से से जानती हूं। ऐसे में जब आकाश ने मुझे इस फ़िल्म के बारे में बताया, तो मैंने इस फ़िल्म का हिस्सा बनने के लिए फ़ौरन हां कर दी है। ये एक दुर्लभ और बेहतरीन किस्म की‌ फ़िल्म है और ऐसी फ़िल्में कभी-कभार ही बनती हैं। ऐसे में मैं इस फ़िल्म में काम करने के मौके को किसी भी कीमत पर नहीं जाने देना चाहती थी। मुझे पूरा यकीन है कि आकाश की पिछली फ़िल्म डम डम डमरू की तरह ही उनकी ये फ़िल्म भी अपनी गहरी छाप छोड़ेगी।"

 

आकाश गोइला ने विनय पाठक स्टारर डार्क ब्रू के ज़रिये फ़िल्म निर्देशन में कदम रखा था। उनकी द्वारा बनाई गई हालिया शॉर्ट फ़िल्म डम डम डमरू में मंजे हुए सितारों ने बढ़िया अभिनय किया था। इस फ़िल्म को आठ से ज़्यादा अवॉर्ड्स से नवाज़ा जा चुका है और इसे 26 से ज़्यादा फ़ेस्टिवल में शामिल होने का गौरव हासिल हुआ। इसमें दुबई में फ़िल्म‌ का प्रीमियर, कैलिफ़ोर्निया में होने वाले हॉलीवुड बुलेवर्ड फ़िल्म फ़ेस्टिवल में स्क्रीनिंग शामिल है।

 

फ़िल्म को कई कैटगिरी में अवॉर्ड्स मिले हैं - सीकेएफ़ फ़िल्म इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में बेस्ट प्रोड्यूसर, इंडीपेंडेंट शॉर्ट्स अवॉर्ड्स में बेस्ट डार्क कॊमेडी शॊर्ट ऐंड बेस्ट थ्रिलर शॊर्ट का अवॉर्ड। इसके अलावा ये फ़िल्म चेंजिंग फ़ेस इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल की फ़ानलिस्ट के तौर पर भी चुनी गई थी।

 

डम डम डमरू को कई प्रतिष्ठित फ़िल्म‌ फ़ेस्टिवल के लिए चुना जा चुका है। इसमें ऑकलैंड इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल, सीकेएफ़ इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल, इंटरनेशनल शॉर्ट्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल, रोम इंटरनेशनल   प्रिस्मा अवॉर्ड्स, रोम एलिफ़ेंट फ़िल्म अवॉर्ड्स, सिल्वर स्क्रीन फ़ॊर शॉर्ट्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल, हॉलीवुड बुलेवर्ड फ़िल्म फ़ेस्टिवल, वर्जिन सिनेफ़ेस्ट, कोलकाता 2018, कलकत्ता कल्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल और एनईज़ेड इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल का शुमार है।

 

तमाम जगहों पर इन फ़ेस्टिवल्स से जुड़े अधिकारियों ने इस फ़िल्म की जमकर तारीफ़ की। फ़िल्म में दर्शाए गये जज़्बातों और इसके ज़रिये दिये गये संदेश के लिए फ़िल्म को ख़ूब वाहवाही मिली।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X