Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

शुद्ध देसी गाने फ़ेम सलील जामदार नये पैरोडी सॊन्ग के साथ अपने यू ट्यूब चैनल Salil Jamdar & Co.& के ज़रिये लौटे

Updated on Tuesday, July 03, 2018 12:16 PM IST

आप उन्हें 'जबरा' गाने की पैरोडी या फिर 'मैं हूं हीरो तेरा' गाने की पैरोडी के ज़रिये जानते होंगे या फिर 'प्रेम रतन धन पायो' के पैरोडी सॊन्ग के ज़रिये पहचानते होंगे... ये ऐसे पैरोडी गानों की लिस्ट है, जिसका कोई अंत नहीं है! वो कोई और नहीं है, बल्कि उनका नाम है सलिल जामदार और वो अब अपने नये गाने 'मैरी यू अन्ना' गाने के साथ वापसी कर चुकॆ हैं। 

 

सलिल जामदार तकरीबन एक साल तक अपनी पहचान बनाने वाले वीडियोज़ और गानों से दूर थे। वो अब ख़ुद अपने यूट्यूब चैनल के साथ वापस लौट आये हैं, जिसका‌ नाम है 'Salil Jamdar & Co.' और अब उनका गाना 'मैरी यू अन्ना' भी चैनल‌ पर अपलोड हो चुका है।

 

'मैरी यू अन्ना' के बारे में सलील ने कहा, " मेरा नया यूट्यूब चैनल 'Salil Jamdar & Co.' शुरू हो चुका है और इसपर मैंने अब तक तीन वीडियोज़ अपलोड कर दिये हैं, जो आप मेरे चैनल‌ पर देख सकते हैं। अब मैंने हाल ही में अपना चौथा गाना 'मैरी यू अन्ना' रिलीज़ किया है। पहली दफ़ा मैंने मुम्बई के बाहर शूट किया है, जो यूट्यूब वीडियो के लिहाज़ से एक बहुत बड़ी बात है। इस वीडियो के लिए हम मनाली गये थे और हमने वहां गुरिल्ला स्टाइल में पांच क्रू मेम्बर्स के साथ शूट किया था।"

 

सलिल ने आगे बताया, " ये एक बेहद बोल्ड गाना है। मेरे वीडियोज़ मसखरे हों या फिर बोल्ड हों, मैं अपने वीडियोज़ के‌ ज़रिये हमेशा मनोरंजक ढंग से कुछ कहना चाहता हूं। इस वीडियो के ज़रिये भी मैंने यही कोशिश की है। मैंने इसके ज़रिये तंबाखू और शराब को लेकर सवाल उठाये हैं। ये ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हमारे और अन्य देशों में पूरी वैधता प्रदान है। ग़ौरतलब हैं कि ऐसी कई और चीजें हैं जो शारिरिक रूप से नुकसानदेह नहीं हैं और जिनके चिकित्सीय फ़ायदे भी हैं, ऐसी चीज़ों पर यहां पाबंदी हैं। जब आप ये वीडियो देखेंगे तो आप सभी को समझ आ जाएगा कि मैं क्या कहना चाहता हैं। मुझे पता कि इसके लिए मुझे काफ़ी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है, पर मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।"

 

अपने पुराने यूट्यूब पार्टनर' शुद्ध देसी रोमांस' से अलगाव की वजहों पर रौशनी डालते हुए सलिल ने कहा, " हमें अलग होकर एक साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। हमारे नज़रिये में काफ़ी फ़र्क था। 'शुद्ध देसी गाने से अलग होने‌ की उनकी अपनी वजहें थीं। लेकिन मुझे काम जारी रखना था, रुकना नहीं था। यही वजह कि हमने फिर अलग हो जाने का फ़ैसला कर लिया।"

 

सलिल ने कहा, "ख़ुद अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने का मेरे फ़ैसला ‌फ़ौरी नहीं था। 'शुद्ध देसी गाने' से अलग होने के बाद मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं खुद का चैनल शुरू भी‌ करूं या नहीं। मैं किसी और से जुड़ने के बारे में सोच रहा था। इस सिलसिले में मैं कई लोगों से मिला और फिर मैंने ख़ुद का चैनल खोलने के नतीजे पर पहुंचने के लिए काफ़ी वक्त लगाया। अगर आप मेरे तमाम वीडियोज़ को देखेंगे तो आप लोगों को‌ आसानी से समझ आ जाएगा कि ये सभी घर पर शूट किये जानेवाले सामान्य सेल्फ़ी वीडियोज़ नहीं हैं। इसके लिए के तय बजट होता है, जिसके लिए मुझे एक तरह से तैयार रहना था और कई तरह के अरेंजमेंट्स भी‌ करने थे। मुझे ये बात सुनिश्चित करनी थी कि जब मैं इस बार कोई नयी शुरुआत करूं तो मुझे एक बार फिर से थमना न पड़ जाये।"

 

सलिल ने कहा, "पिछले साल मुझे रोजाना़ मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट, फ़ेसबुक पेज आदि पर मैसेज प्राप्त हुए, जिसमें से कइयों ने मुझे कहा, 'कहां हो तुम? मर तो नहीं गये? वापस लौट आओ' आदि।" अभी भी मेरे तमाम फ़ैन्स को इस बात की भनक नहीं लगी है कि मैं अब ख़ुद ही अपना यूट्यूब चैनल खोलने जा रहा हूं,‌ अब तेज़ी‌ से लोगों को इस बारे में पता चल रहा है।"

 

यहां देखें गाना : https://youtu.be/4Z_axFw_ybU 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X