Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

बिग बॊस 11 के एकैश का मस्ती भरा गाना जल्द होगा लॊन्च

Updated on Monday, June 18, 2018 17:49 PM IST

बिग बॊस 11 के घर से निकलने के बाद आकाश ददलानी की‌ लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। *एकैश* के नाम से मशहूर 25 वर्षीय आकाश दुनिया को अपने रैपिंग के हुनर के पहले ही लुभा चुके हैं। वो एक समर्पित और ख़ुद के बूते पर बने आर्टिस्ट हैं और सबको अपने जादुई अंदाज़ से प्रभावित करते रहे हैं। वो अपनी सिंगल मदर को हमेशा से अपनी प्रेरणा मानते रहे हैं और हमेशा से उन्हें गौरवान्वित महसूस कराने की कोशिश करते रहे हैं। 

 

वो जो भी ठान लेते हैं, वो करके ही रहते हैं। एकैश ने अब तक जो भी किया है उसमें अपना शत-प्रतिशत दिया है। ऐसे में उनका अमेरिका का सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी होना कोई अचरज की बात नहीं थी। जब बाक़ी सभी 20 साल के थे, वो महज 15 साल के थे! 

 

यंग और टैलेंटेड एकैश अपने फैन्स के लिए एक ख़ुशख़बरी लेकर आये हैं! जी हां, वो अपना म्यूज़िक वीडियो के साथ हाज़िर हैं ! इस गाने से जुड़ी एक ख़ास बात को फ़िलहाल ज़ाहिर नहीं किया जा रहा है, मगर ये बात तय है कि ये गाना आधुनिक भारत के सकारात्मकता को पेश करता है।

 

 एकैश ने इसे बेहतरीन गाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इतना ही नहीं, मिस्ताबाज़ और प्रियन के साथ तैयार किये गये इस गाने को लेकर *एकैश* बेहद उत्साहित हैं। उनका दावा है कि इस वीडियो में बेस्ट रैप और मज़ेदार बातों का समागम देखने को मिलेगा। जब *एकैश* से इस गाने को लेकर पूछा गया को उन्होंने कहा, "मैं अपने देश को तरक़्की़ करते हुए और अपने देश को आधुनिक, फ़न, हैपनिंग जगह के तौर पर देखना चाहता हूं।"

 

 एकैश ने इस गाने के लिए पंजाब के हिट मशीन कहे जानेवाले मिस्ताबाज़ के साथ जुगलबंदी की है, जिन्होंने यू ट्यूब पर 265 मिलियन व्यूज़ के साथ कई हिट्स दिये हैं। इस बेहतरीन कॊम्बो के साथ बैंग बैंग में प्रियन ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। 

 

ग़ौरतलब है कि इस गाने को 500 जूनियर आर्टिस्ट्स और 50 डांसर्स के अलावा क ई स्टंटमैन के साथ शूट किया गया है। वीडियो में एडवेंचर स्पोर्ट्स को भी दर्शाया गया है।

 

एकैश एक बेहद विनम्र शख़्स हैं और वो अपने करियर को लॉन्च करने का श्रेय ख़ुशी-ख़ुशी 'बिग बॊस' को देते हैं। उनका कहना है कि वो 'बिग बॊस का बेहद शुक्रगुज़ार हैं और वो आज जो कुछ भी हैं, उसमें 'बिग बॊस' का बड़ा हाथ है। हम उनके गाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और हमें उम्मीद है कि वो इस गाने के ज़रिए लोगों के दिलों पर छा जाएंगे। 

 

इस गाने के पोस्टर पर एक नज़र डालिए, जो 14 जून, 2018 को रिलीज़ किया गया। ऒफ़िशियल टीज़र 22 जून को जारी किया जायेगा और इसका वीडियो 4 जुलाई को लॊन्च किया जायेगा। हम आपको आगे भी अपडेट देते रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X