Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

'डीआईडी' स्टार पॉलसन ने स्माइल फ़ाउंडेशन के बच्चों के चेहरों पर हंसी लाने के लिए नहीं छोड़ी कोई कसर

Updated on Thursday, June 07, 2018 20:03 PM IST

आदमी चाहे जितना भी बड़ा हो जाए और कितनी ही कामयाबी क्यों न हासिल कर ले, उसे इंसानियत की जड़ों को न कभी भूलना चाहिए और न ही कभी छोड़ना‌ चाहिए। पॉलसन थॉमस भी ऐसी ही एक शख़्सियत का नाम है, जिन्होंने बेहद कम उम्र में कामयाबी हासिल की और जिन्हें ऊंचाइयां छूने के लिए किये जाने वाले संघर्ष की अहमियत अच्छी तरह से पता है। ऐसे में ज़रूरतमंदों के साथ ख़ुशियों के पल बिताना की पॉलसन की नीयत और तमाम कोशिशें तारीफ़ों की हकदार हैं।

 

पॉलसन की लम्बे समय से ख़्वाहिश थी कि वो स्माइल फाउंडेशन के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनायें। उनकी मां ने उन्हें इस बात का सबक  दिया था कि अगर वो इस क़ाबिल हैं, तो उन्हें हमेशा ज़रूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इसे एक बेहतरीन किस्म की सोच नहीं तो और क्या कहेंगे? पॉलसन काफ़ी समय से चैरिटी करते रहे हैं और इस तरह के संगठानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के अलावा वो समाज सेवा से भी जुड़े रहे हैं। ऐसे में फ़ाउंडेशन के बच्चों के प्रति उनका रवैया और सौम्य व्यवहार क़ाबिले-तारीफ़ ही कहा जायेगा। उन्होंने‌ अपना पूरा वक्त बच्चों के साथ ही बिताया। पॉलसन को उम्मीद है कि वो इस इवेंट के ज़रिये इन अनोखे बच्चों को शिक्षित करने में मदद कर पायेंगे।

 

पॉलसन का ताल्लुक केरल के एक छोटे से शहर से है। शुरुआत में डांस और एंटरटेनमेंट के प्रति अपने जुनून को ज़िंदा रखने के लिए उन्हें काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मगर कभी भी हार नहीं मानने की उनकी फ़ितरत ने अपना रंग दिखाया और उन्हें 'डांस इंडिया डांस' के सीज़न में ब्रेक मिल गया। इसके तुरंत बाद रेमो सर ने उन्हें अपनी फ़िल्म F.A.L.T.U. में कास्ट कर लिया। वो 'डांस के सुपरस्टार्स का भी एक पॉपुलर फ़ेस रहे। इसके अलावा, उन्होंने देश के पहले 3D डांसिंग फ़िल्म ABCD (एनी बडी कैन डांस) में भी एक्टिंग की। पॉलसन को दोनों फ़िल्मों में‌ अपने हंसाने वाले परफॉर्मेंस के लिए ख़ूब वाहवाही मिली। यही वजह है कि वो रेमो सर को दिल से चाहते हैं। पॉलसन का कहना है, "मेरे माता-पिता के बाद जिस शख़्स का मुझे सबसे ज़्यादा सहयोग मिला, वो रेमो सर हैं।" ऐसे में पॉलसन द्वारा अपनी कामयाबी का श्रेय रेमो सर को देना कोई हैरान करनेवाली बात नहीं है।

 

जब उनसे रेमो डिसूजा की अगली फिल्म 'रेस 3' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने‌ इसकी जमकर तारीफ़ की। उन्होंने रेमो को अपनी शुभकामनाएं दीं क्योंकि वो न सिर्फ़ रेमो की इज़्ज़त करते हैं, बल्कि इस बात से भी अच्छी तरह से वाकिफ़ हैं कि रेमो सर हर प्रोजेक्ट पर किस कदर मेहनत करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनकी और रेमो सर की मुलाकात होगी और ऐसा होने पर वो रेमो सर से अपने आनेवाले वेंचर्स के लिए आशीर्वाद ज़रूर लेंगे।

 

ये तो बस अभी शुरुआत है। इस जश्न से एक बात और बात साफ़ हो गयी कि वो और उनकी टीम जल्द ही एक म्यूज़िक वीडियो और अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करेंगे (फिलहाल इसकी तारीख़ और बाक़ी जानकारियां अभी नहीं बताईं गयीं हैं)। 

 

ख़ैर, ये कार्यक्रम बिना किसी दिक्कत के सफलतापूर्वक ढंग से हुआ। पॉलसन ने बात का ख़ास ख़्याल रखा था कि स्माइल फाउंडेशन के बच्चें इवेंट से जायें तो वो चेहरों पर मुस्कान और ऐसे तोहफे साथ लेकर‌ जायें जिसे वो हमेशा के लिए याद रखें। 

 

इस इवेंट का समापन बच्चों, उनकी टीम और ख़ुद पॉलसन के शानदार डांस परफॊर्मेंस से हुआ है। हम सभी की तरफ़ से इस नयी शुरुआत के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X