चंडीगढ़, 12 जुलाई: अपने रोबोटिक सर्जिकल कार्यक्रम का विस्तार करते हुए मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली ने शुक्रवार को ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए सीओआरआई सर्जिकल रोबोट के लॉन्च की घोषणा की। रोबोटिक रिप्लेसमेंट के लिए यह अत्याधुनिक रोबोटिक सिस्टम सर्जनों को अधिक सूक्ष्मता और सटीकता प्राप्त करने और अधिक नेचुरल बोन को संरक्षित करने, न्यूनतम ब्लड लोस और अच्छी तरह से संतुलित ज्वाइंट सुनिश्चित करने में मदद करता है। सीओआरआई सर्जिकल रोबोट के लॉन्च के साथ, मैक्स ट्राईसिटी का पहला अस्पताल बन गया है जो रोबोटिक हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की पेशकश भी करता है।