चण्डीगढ़ : रबी के मौसम के लिए नहरी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए सिंचाई विभाग पंजाब के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 25 अप्रैल से 2 मई 2013 तक रोपडृ हैड वर्कस से निकलने वाली नहरें (सरहिन्द कैनाल सिस्टम) और ब्रंाचें जैसे कि अबोहर ब्रांच, पटियाला फीडर, सिधंवा ब्रांच, बठिंडा बं्राच और बिस्त दुआब कैनाल क्रमश: पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।
सिंचाई विभाग के प्रवक्ता ने नहरीवारी बन्दी कार्यक्रम के बारे में बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलती नहरें और ब्रंाचे, घगगर लिंक और इसमें से निकलती घज्गर ब्रांच और पटियाला माईनर जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरी पानी मिलेगा। भाखड़ा मेन लाईन में से निकलती नहरें , जोकि ग्रुप ‘ए’ में हेैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष बचता पानी मिलेगा।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि हरिके और फिरोजपुर हेैड वर्कस से निकलने वाली नहरें और ब्रांचें सरहिन्द फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच और इसके रजबाहे जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि सरहिन्द फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष बचता पानी मिलेगा।
सिंचाई विभाग के प्रवक्ता ने आगे ओर बताया कि अप्पर बारी दोआब केैनाल सिस्टम में कसूर बांच लोअर ओर इसके रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि सभराओ ब्रांच, लाहौर ब्रांच ,मेन ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को क्रमश: शेष बचता पानी मिलेगा।