चण्डीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज भूतपूर्व आई ए एस अधिकारी श्री के के भटनागर के लम्बी बीमारी के पश्चात देंहात पर गहरा दुख व अफसोस प्रकट किया है श्री भटनागर अपने पीछे पत्नी,बेटी और पुत्रवधू छोड गये है।
एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने श्री भटनागर को एक योगय प्रशासक के साथ साथ एक बेहतर इंसान बताते हुये कहा कि राज्य सरकार में उनके द्वारा विभिंन पदो पर निभाई गई शानदार सेवा को प्रत्येक द्वारा याद रखा जाएगा।
दुखी परिवार के साथ दिल की गहराईयों से दुख सांझा करते हुये मु यमंत्री ने अकालपुरक के समक्ष प्रार्थना की वह दिवंगत आत्मा को शंति और दुखी परिवार, दोस्तों व शुभचिंतकों को इस संकट की घडी में बल बक्शे।
पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने श्री भटनागर के निधन पर दु:ख प्रकट करते हुए पीडि़त परिवार से अफसोस जाहिर किया है।
उनका अन्तिम संस्कार 26 अप्रैल को बाद दोपहर 1:30 बजे सैक्टर 25 के शमशानघाट में होगा।