चण्डीगढ़ : रोजगार जनरेशन और ट्रेनिंग विभाग पंजाब और पंजाब पुलिस सिक्यिोरिटी कारपोरेशन चण्डीगढ़ द्वरा एसडीआई स्कीम और स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना अधीन सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण के लिए राज्य के उम्मीदवारों से आवेदनों की मांग की गई है।
इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष होनी अनिवार्य है वह अपने दसवीं स्तर की शैक्षणिक योगयता के प्रमाण पत्र की फोटो कापी सहित निर्धारित फार्म भरकर 30 अप्रैल 2013 तक पंजाब पुलिस सिक्यिोरिटी कारपोरेशन, एसीओ न: 171-172 सैक्टर -8सी , मध्यमार्ग चण्डीगढ़ को भेज सकते हैं।
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण प्राईवेट सैक्टर में रोजगार प्राप्त करने के लिए होगा न कि किसी सरकारी विभाग में ।
संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, मोहाली, चण्डीगढ़, लुधियाना, मानसा बठिंडा और मुक्तसर के उम्मीदवार 2 मई 2013 को सुबह 10:00 पुलिस लाईन संगरूर और फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा और तरनतारन के उम्मीदवार 3 मई 2013 को सुबह 10:00 बजे पुलिस लाईन फिरोजपुर मे उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, जालन्धर, कपूरथला, होशियारपुर और एसबीएस नगर के उम्मीदवार को 4 मई 2013 को सुबह 10:00 पुलिस लाईन गुरदासपुर बुलाया गया है।
प्रवक्ता अनुसार अधिक जानकारी के लिए वैबसाईट www.ppchi.org से देखी जा सकती है।