Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में लुधियाना के उद्यमियों का अहम योगदान:साक्षी साहनी

Updated on Sunday, March 24, 2024 07:26 AM IST

पीएचडीसीसीआई ने लुधियाना कार्यालय खोला
उद्योगपतियों ने पीएचडी के मंच पर प्रशासन को बताई समस्याएं
लुधियाना। लुधियाना की जिला उपायुक्त आईएएस साक्षी साहनी ने कहा है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था में लुधियाना के उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। लुधियाना समेत पंजाब के उद्योगपति युवाओं को रोजगार प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


साक्षी साहनी पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर द्वारा उद्योगपतियों व जिला प्रशासन के बीच सीधी वार्ता सत्र का उदघाटन करने के अवसर पर बोल रहे थी। जिला उपायुक्त ने कहा कि उद्योगपति युवाओं को रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ कौशल विकास के क्षेत्र में भी अपना सहयोग करें।

 

चुनावों के संबंध में बोलते हुए साक्षी साहनी ने लुधियाना के उद्योगपतियों को आहवान किया कि यहां की वोट प्रतिशत्ता को बढ़ाने के लिए वह अपने कर्मचारियों को इस बात के लिए प्रेरित करें कि वह मतदान के अधिकार का प्रयोग करें।

इससे पहले प्रतिनिधियों और वक्ताओं का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई पंजाब स्टेट चेप्टर के अध्यक्ष आरएस सचदेवा ने लुधियाना में पीएचडीसीसीआई का कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों के लिए पीएचडीसीसीआई के संसाधनों और सहायता सेवाओं की पहुंच को बढ़ाना,उनकी वृद्धि और विस्तार पहल को सुविधाजनक बनाना है।

सत्र में सीआईसीयू के अध्यक्ष यू.एस.आहूजा सहित उद्योग जगत के दिग्गजों ने लुधियाना के औद्योगिक परिदृश्य के भीतर विभिन्न समस्याओं और अवसरों पर गहन चर्चा की।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में पधारे संदीप ऋषि, आईएएस, आयुक्त, नगर निगम, लुधियाना और मेजर अमित सरीन, पीसीएस, अतिरिक्त उपायुक्त, लुधियाना ने बुनियादी ढांचे, अतिक्रमण, यातायात भीड़, नौकरशाही बाधाओं और अपर्याप्त सार्वजनिक सुविधाओं के संबंध में उद्योगपतियों की समस्याओं को सुना और इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने लुधियाना और पूरे पंजाब में अनुकूल कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पीएचडीसीसीआई के अटूट समर्पण को दोहराया।

अपने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के दौरान पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर की शिक्षा उप-समिति के संयोजक डॉ.अनिरुद्ध गुप्ता ने आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने में सरकार और उद्योग के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर फिको अध्यक्ष जी.एस. कुलार, शिंगोरा टेक्सटाइल्स की चेयरपर्सन मृदुला जैन समेत कई गणमान्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X