Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

फोर्टिस अस्पताल, मोहाली ने डायलिसिस रोगियों के लिए सहायता ग्रुप के साथ विश्व किडनी दिवस मनाया

Updated on Thursday, March 14, 2024 15:23 PM IST

शुरुआती निदान से किडनी रोग को रोकने में मदद मिल सकती हैः डॉ. अमित शर्मा-

मोहाली - किडनी से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने सहायक - डायलिसिस रोगियों के लिए एक सहायता गु्रप के लॉन्च के साथ विश्व किडनी दिवस मनाया। फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अमित शर्मा ने मरीजों को संबोधित किया और किडनी रोग को रोकने में मदद के लिए शीघ्र निदान के महत्व पर जोर दिया।

विश्व किडनी दिवस हर साल मार्च के दूसरे वीरवार को मनाया जाता है। इस वर्ष के आयोजन का विषय है सभी के लिए किडनी स्वास्थ्य देखभाल और इष्टतम दवा अभ्यास तक समान पहुंच को आगे बढ़ाना। सत्र में लगभग 35 रोगियों ने अपने परिचारकों के साथ हेल्थ केयर विशेषज्ञों के साथ चिकित्सा, आहार और मनोवैज्ञानिक चिंताओं पर चर्चा की।

यह कार्यक्रम हेड़-एसबीयू अभिजीत सिंह; किडनी और पैंक्रियास ट्रांसप्लांटेशन के डायरेक्टर डॉ मुकुट मिंज; नेफ्रोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एचजेएस गिल;नेफ्रोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ अमित शर्मा;सीनियर कंसल्टेंट व किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. सुनील कुमार; कंसल्टेंट किडनी ट्रांसप्लांट डॉ. साहिल रैली; रीनल साइंसेज और किडनी ट्रांसप्लांट के एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. अन्ना गुप्ता; और अन्य डाक्टर्स की उपस्थिति में डायलिसिस रोगियों द्वारा औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू किया गया। डॉ. गिल ने डायलिसिस उपचार में नवीनतम प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान की।

डॉ. अमित शर्मा ने दर्शकों को संबोधित किया और प्रतिभागियों के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। किडनी के स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, “किडनी विकारों ने दुनिया भर में लोगों को प्रभावित किया है और कई परिवारों को तोड़ दिया है। वे रक्त को फिल्टर करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। यदि किडनी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, तो विषाक्त पदार्थों का निर्माण होता है और किडनी की कार्यप्रणाली धीरे-धीरे कम होने लगती है। किडनी की समस्या हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। इस स्वास्थ्य स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

डॉ. शर्मा ने किडनी की बीमारी के प्रमुख संकेतकों के रूप में चेहरे और पैरों में सूजन, सांस लेने में तकलीफ, थकान, भूख कम लगना, कम पेशाब आना, रंग बदलना, झाग आना, मतली, भ्रम, अनियमित दिल की धड़कन और एनीमिया (कम हीमोग्लोबिन) जैसे लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया।

किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी पर प्रकाश डालते हुए सीनियर कंसल्टेंट और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने कहा, “हमारे रीनल विभाग में हर महीने किडनी ट्रांसप्लांट के औसतन 4-5 मामले आते हैं। मरीज आमतौर पर 28-45 वर्ष की आयु के होते हैं। इन्हें अस्वास्थ्यकर जीवनशैली की आदतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X