Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

विद्यार्थियों ने योग और श्लोक मंत्रोच्चारण में नया विश्व कीर्तिमान बनाया

Updated on Thursday, March 14, 2024 10:38 AM IST

देश भगत आयुर्वेदिक कॉलेज एंड अस्पताल ने किया ग्लोबल बुक ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड के लिए श्लोक पाठ और योग प्रदर्शन का आयोजन

मंडी गोबिंदगढ़- देश भगत यूनिवर्सिटी के अधीनस्थ देश भगत आयुर्वेदिक कॉलेज एंड अस्पताल ने ग्लोबल बुक ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड के लिए श्लोक पाठ और योग प्रदर्शन का आयोजन किया। इस शानदार आयोजन में कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किए गए।


योग में भुंजगशयनम्-आसनविलास: में बीएएमएस प्रथम वर्ष के 22 छात्रों ने 40 आसन 13 मिनट में करके नया कीर्तिमान कायम किया, साथ में वाइस चांसलर डा. अभिजित जोशी ने संस्कृत भाषा में विष्णु सहस्रनाम के श्लोक वाचन किये। इसके अलावा 60 विद्यार्थियों ने अष्टांगहृदय अनुशीलनम् में तीन पाठ के श्लोकों का मंत्रोच्चारण करके 30 मिनट का नया विश्व रिकार्ड बनाया। इस इवेंट का लाइव प्रसारण विदेशों में देखा गया। ग्लोबल बुक ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड संस्था के वाइस प्रेसीडेंट संजय पंजवाणी ने इन कीर्तिमानों की पुष्टि करते हुए बताया कि वीसी अभिजित जोशी द्वारा 10 मिनट तक नॉन स्टॉप श्लोक वाचन का भी एक रिकॉर्ड बना है।

 


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीबीयू के चांसलर डा. ज़ोरा सिंह और प्रो-चांसलर डा. तजिंदर कौर रहे। इससे पहले स्वागत भाषण देते हुए डा. अभिजित जोशी ने कहा कि देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऐसा कार्यक्रम पहली बार हुआ है। आज के कार्यक्रम में शंकराचार्य भी ऑनलाइन मौजूद थे। उन्होंने 30 अध्यायों के श्लोक वाचन के लिए यहां के सात विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें आशना शर्मा, नजिया खातून, पीयूष राजन, सौरभ नड्डा, योगिता वर्मा, प्रथमेश और स्वानंद पवार हैं। धनवंतरी जयंती पर इन्हें शंकराचार्य सम्मानित करेंगे।  

डा. ज़ोरा सिंह और डा. तजिंदर कौर ने अष्टांग हृदय अनुशीलनम और भुजगशयनम आसनविलास: के परिणाम के बाद प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर देश भगत आयुर्वेदिक कॉलेज एंड अस्पताल के निदेशक डा. कुलभूषण और प्रिंसिपल डा. स्मिता जोहर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. ज्योति धामी ने किया।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X