चंडीगढ़, 24 अप्रैल: पंजाब के वित्त मंत्री स. परमिंदर सिंह ढींडसा द्वारा मां लक्ष्मी दिवाली पूजा बम्पर, 2012 और मासिक लाटरी दिसंबर, 2012 के प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार विजेताओं को यहां पंजाब भवन में करवाये गये एक साधारण परंतु प्रभावशाली समागम के दौरान ड्राफ्ट दिए गये। मां लक्ष्मी दिवाली पूजा बंपर के पहले दो ईनाम एक एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि विजय कुमार कौशिक तथा हरभजन सिंह को दी गई जबकि द्वितीय ईनाम 50 लाख रुपये की ईनामी राशि श्री विशाल अरोड़ा को प्राप्त हुई।
इसके अतिरिक्त मासिक लाटरी दिसंबर 2012 के प्रथम पुरस्कार विजेता श्री करमजीत सिंह को भी 51 लाख रुपये की राशि मिली। इस अवसर पर स. ढींडसा ने पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाटरी स्कीमों संबंधी भी बताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पंजाब स्टेट लाटरी में लोगों का बहुत अधिक भरोसा है और दिवाली बंपर,2012 की बिक्री रिकार्ड तोड़ रही है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लाटरी विजेताओं और उनके साथ आये हुए परिवारिक सदस्यों को बधाई दी। स. ढींडसा ने बताया कि इस अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा ‘मदर डे स्पेशल बंपर’ स्कीम चलाई जा रही है जिसका ड्रा 28 मई, 2013 को निकाला जाएगा। इस अवसर पर श्री जसपाल सिंह सचिव खर्चा -कम-निदेशक पंजाब स्टेट लाटरीज़ और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।