Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

बादल द्वारा टाटा ग्रुप को आई टी तथा कृषि क्षेत्र में संयुक्त उद्यम द्वारा कार्य करने की पेशकश

Updated on Wednesday, April 24, 2013 23:14 PM IST

चण्डीगढ़, 24  अप्रैल : टाटा सन्स लि. के चेयरमैन  सायरस पी मिस्त्री ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के साथ उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।

              मिस्त्री जिनका पंजाब में पहला टूर था, के साथ टाटा सन्स लि. के बिजनस डिवेल्पमैंट के ग्रुप हैड मधु खन्ना भी थे जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ राज्य में कंपनी के निवेश पक्षों संबंधी विस्तार में बातचीत की।

            यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि बैठक दौरान स. बादल ने उनको बताया कि राज्य सरकार की विकासमुखी नीतियों स्वरूप पंजाब को आज देश में निवेश के लिए सबसे अधिक प्राथमिकता वाले स्थान के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बहादुर एवं मेहनतकश लोगों ने आनाज की पैदावार, उद्योग और इससे भी अधिक सेना में बेमिसाल योगदान डालकर देश की सुरक्षा के साथ-साथ विकास को भी यकीनी बनाया है। मुख्यमंत्री ने उनको सूचना प्रौद्योगिकी, हुनर प्रशिक्षण, कृषि और बुनियादी ढंाचे में राज्य सरकार के साथ संयुक्त उद्यम द्वारा कार्य करने की पेशकश की। अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल दौरान बुनियादी ढांचे के ला मिसाल विकास का जिक्र करते हुए स. बादल ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट बनाये गये हैं जिनके तहत राज्य के लोगों को जल आपूर्ति तथा सीवरेज़ की 100 प्रतिशत सुविधांए मुहैया करवाई जानी हैं साथ ही उन्होंने टाटा कंपनी को इस कार्य का संपूर्ण करने में राज्य सरकार को आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं विशेषज्ञता द्वारा मदद मुहैया करवाने की पेशकश की।

            कृषि क्षेत्र में सौर उर्जा के प्रयोग करने की जरूरत पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने मिस्त्री को जानकारी दी कि पंजाब में नहरी सिंचाई का विशाल नेटवर्क मौजूद है और इन नहरों पर सफलता पूर्वक ढंग से सौर उर्जा यूनिटों क ी स्थापना की जा सकती है। उन्होंने टाटा कंपनी को ही इस संबंधी विचार करने की पेशकश की।

            मुख्यमंत्री द्वारा उठाये मुद्दों प्रति समर्थन जताते हुए मिस्त्री ने कहा कि टाटा कंपनी पंजाब में राज्य सरकार के संयुक्त उद्यम से कोई प्रोजेक्ट स्थापित करने में गौरव महसूस करेगी। उन्होंने कंपनी के विशेषज्ञों का एक दल शीघ्र ही इस संबंध में संभवानाओं तथा क्षमताओं का पता लगाने के लिए दोरा करेगी। उन्होंने राज्य में एक नया हैवी कमशर््ियल व्हीकल प्लांट स्थापित करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में टाटा ग्रुप के मौजूदा बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए राज्य सरकार के पास कंपनी द्वारा मदद भी मांगी जाएगी।

            हुनर विकास की अत्याधिक जरूरत व्यक्त करते हुए श्री मिस्त्री ने कहा कि उनकी टीम द्वारा राज्य में राज्य सरकार के सहयोग से प्रशिक्षण एवं विकास केंद्र स्थापित करने के लिए सभी पक्षों का अध्ययन किया जाएगा ताकि औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्र में लोगों को और अधिक हुनरमंद बनाया जा सके।

            टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री द्वारा रखे प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब के कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए टाटा ग्रुप पहलकदमी कर रहा है क्योंकि अधिकतर किसानों क ो जागरूकता नही होती जिसके लिए कंपनी द्वारा किसानों को समय पर सहायता देने के लिए एक मॉडल स्थापित किया जा रहा है। इस अवसर पर स. बादल ने श्री मिस्त्री को हरमंदिर साहिब का मॉडल, एक सरोपा और एक तलवार भेंट की।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X