Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

मुख्यमंत्री द्वारा उच्च दर्जे की जंगी यादगार-कम-संग्रहालय के निर्माण के लिए संकल्प कमेटी कायम

Updated on Wednesday, April 24, 2013 23:13 PM IST

चण्डीगढ़, 24  अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज अमृतसर - अटारी रोड पर सेना में पंजाबियों की बेमिसाल बलिदानों को दर्शाती उच्च दर्जे की जंगी यादगार-कम-संग्रहालय के निर्माण के लिए रूप रेखा बनाने हेतू एक संकल्प कमेटी कायम करने की स्वीकृति दे दी है।

आज यहां पंजाब भवन में मुख्यमंत्री ने सेना के सेवा निवृत अधिकारियों से लंबी-चौड़ी विचार चर्चा करके इस विश्व स्तरीय यादगार के डिजाईन के लिए उनको अपने अपने सुझाव देने की अपील की। यह यादगार अमृतसर-अटारी रोड पर 7 एकड़ भूमि में कायम की  जा रही है। स. बादल ने कहा कि यह शानदार यादगार देश की प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए ला-मिसाल योगदान डालने वाली पंजाबी सैनिकों तथा अधिकारियों की बहादुरी को सही मायनों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में सबसे तकनीक को प्रयोग में लाकर इंजीनियरिंग की अद्भुत मिसाल कायम की जाएगी ताकि सेना में पंजाब के शूरवीरों के असाधारण योगदान को मूर्तिमान किया जा सके।

            इस प्रोजेक्ट की समूची योजना पर विचारविमर्श करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अधिकारियों और हथियारबंद सेनाओं के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त संकल्प कमेटी कायम करने की स्वीकृति दे दी जो इस गौरवमयी प्रोजेक्ट को आगामी दो वर्षो में संपूर्ण करने के लिए प्रारूप तैयार करेगी। संकल्प कमेटी में प्रधान सचिव रक्षा सेवांए श्री विश्वजीत खन्ना, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव श्री के जे एस चीमा, पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन लैफि. जनरल सेवा निवृत श्री आर एस सुजलाना, लेफि. जनरल सेवा निवृत एच आर एस मान, मेजर जनरल सेवा निवृत हरीश जीत सिंह, मेजर जनरल सेवा निवृत एम पी सिंह, ब्रिगेडियर सेवा निवृत बी एस गिल, ब्रिगेडियर सेवा निवृत एन एस संधु, और ब्रिगेडियर सेवा निवृत एस एस आहलुवालिया शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कमेटी को दो महीनों में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने संकल्प कमेटी को यह भी कहा कि प्रमुख सेना इतिहासकार को भी सदस्यों के तौर पर शामिल किया जाये ताकि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को बनाने के लिए उनकी सहायता ली जा सके। उन्होंने कहा कि सकल्प कमेटी ढाका (बंग्लादेश), फ्रांस, इजरायल और विश्व के अन्य किसी भी हिस्से का दौरा कर सकती है। ताकि इस उच्च दर्जे की यादगार के निर्माण के लिए बढिय़ा से बढिय़ा नमूना लाया जा सके।

            मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सेना के तीनों अंगों के मुखियों के पास से पंजाबियों द्वारा डाले योगदान के रिकार्ड मुहैया करवाने के लिए सहयोग देने की मांग पहले ही कर चुके हैं। स. बादल ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए पहले ही 10 करोड़ रुपये रखे गये हैं।

            आने वाली पीढिय़ेां को राज्य के अमीर विरसे से अवगत् करवाने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही आनंदपुर साहिब में विरसत-ए-खालसा यादगार, कुपरहीड़ा तथा काहनुवान में बड़ा एवं छोटा घल्लूघारा की यादगारें स्थापित करने के अतिरिक्त चप्पर चिड़ी में बाबा बंदा सिंह बहादर जंगी यादगार कायम की गई है। इसी प्रकार स. बादल ने कहा कि जालंधर समीप करतारपुर साहिब में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों द्वारा डाले बेमिसाल योगदान को मूर्तिमान करती विश्व स्तरीय जंगे ए आजादी यादगार स्थापित की जा रही है। इसके अतिरिक्त शहीद भगत सिंह नगर में भगवान परशुराम, श्री आनंदपुर साहिब में बाबा जीवन सिंह, फतेहगढ़ साहिब में बाबा मोती राम मेहरा तथा अमृतसर में स्वामी विवेकानंद की यादगारों का निर्माण भी किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X